मुजफ्फरपुर में 10 लाख 40 हजार 808 लोगों के नमूने कोरोना जांच के लिए संग्रहित किए गए

जांच में 1022487 लोग निगेटिव पाए गए। छह मई तक 959620 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट कोविड पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। अब तक सरकारी स्तर पर 804611 लोगों की कोरोना जांच एंटीजन किट से की गई।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 09:37 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 09:37 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में 10 लाख 40 हजार 808 लोगों के नमूने कोरोना जांच के लिए संग्रहित किए गए
जिले में अप्रैल 2020 में कोरोना जांच की शुरुआत हुई।

मुजफ्फरपुर, जासं। कोरोना की दोनों लहर के दौरान जिले में 10,40808 लोगों के नमूने कोरोना जांच के लिए संग्रहित किए गए। कुल 24,609 संक्रमित पाए गए। गड़बड़ी के कारण 749 नमूने रिजेक्ट कर दिए गए। विभाग ने इस बाबत अपनी रिपोर्ट जारी की है। जांच में 10,22487 लोग निगेटिव पाए गए। छह मई तक 9,59,620 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट कोविड पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। अब तक सरकारी स्तर पर 804611 लोगों की कोरोना जांच एंटीजन किट से की गई। निजी लैब में 5196 लोगों की एंटीजन किट से जांच हुई। 10870 लोगों की जांच ट्रूनेट से की गई। 207991 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। निजी लैब में 12140 लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई। जिले में अप्रैल 2020 में कोरोना जांच की शुरुआत हुई। शिविर लगाकर तथा नियमित जांच अभियान लगातार चल रहा है। 

74 केंद्रों पर 3115 लोगों ने लिया कोरोना का टीका

मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को जिले के 74 केंद्रों पर 3115 लोगों ने कोरोना का टीका लिया। 105 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहला व 34 ने दूसरा डोज लिया। 344 फ्रंटलाइन वर्कर ने पहला व 30 ने दूसरे डोज की खुराक ली। 45-59 वर्ष की आयु वर्ग में 798 ने पहला व 571 ने दूसरा टीका लिया। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में 462 ने पहला व 791 ने दूसरे डोज की वैक्सीन ली। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार पांडेय बताया कि 1709 को पहला व 1406 लोगों को दूसरा डोज अलग-अलग जगहों पर दिया गया।

रेड क्रॉस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने लिया टीका

मुजफ्फरपुर : कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को रेड क्रॉस के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद ङ्क्षसह ने टीका लिया। रेड क्रॉस में बने टीकाकरण सेंटर में टीका लेने के बाद उन्होंने आमलोगों से भी टीका लेने की अपील की। कहा, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में रेड क्रॉस भी साथ है। यहां टीकाकरण को लेकर बेहतर व्यवस्था की गई है। सरकार के स्तर से आगे जो निर्णय लिया जाएगा रेड क्रॉस उसे पूरा करने का प्रयास करेगा।  

chat bot
आपका साथी