मधुबनी शहर में पिस्टल के साथ हमलावर चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस जब मुन्ना झा का मेडिकल जांच कराया तो शराब सेवन करने की पुष्टि हुई। इसके बाद नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक राजकेशर सिंह के आवेदन पर मुन्ना झा के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत भी एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:56 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:56 AM (IST)
मधुबनी शहर में पिस्टल के साथ हमलावर चढ़ा पुलिस के हत्थे
नगर थाना में हमलावर मुन्ना झा के विरुद्ध अलग-अलग दो प्राथमिकी दर्ज।

मधुबनी, जासं। स्थानीय शहर के गंगासागर चौक, वार्ड नंबर आठ निवासी मुनिन्द्र झा ने नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि तीन दिसंबर की शाम करीब छह बजे भच्छी निवासी अखिलेश झा उर्फ मुन्ना झा एवं दस अज्ञात व्यक्ति पिस्टल, लाठी, डंडा, रॉड से लैश होकर नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए घर में घुस गया। मुन्ना झा ने अपने साथ आए हमलावरों से कहा कि यह जमीन नहीं खाली करता है, इसे मारो। मुन्ना झा के कहने पर एक व्यक्ति जान से मारने की नीयत से गले में गमछा लगा दिया। जबकि, मुन्ना झा ने सिर पर पिस्टल सटा दिया। अन्य व्यक्ति मारपीट करने लगे। किसी तरह जान बचाई। हल्ला सुनकर जब लोग जुटने लगे तो सभी हमलावर भाग गए।

भागने के क्रम में मुन्ना झा और उसका पिस्टल जमीन पर गिर गया। अन्य हमलावर भाग गया। अलग-बगल के लोग उन्हें बचाया और मुन्ना झा को पकड़कर पुलिस को खबर किया। मुन्ना झा शराब के नशे में था। पुलिस पिस्टल बरामद कर मुन्ना झा को घटना स्थल से थाना ले गया। पुलिस जब मुन्ना झा का मेडिकल जांच कराया तो शराब सेवन करने की पुष्टि हुई। इसके बाद नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक राजकेशर सिंह के आवेदन पर मुन्ना झा के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत भी एक प्राथमिकी दर्ज की गई। जबकि, मुनिन्द्र झा के आवेदन पर भादवि की विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट के तहत मुन्ना झा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस मुन्ना झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया है। 

सुस्ता से 51 बोतल शराब जब्त, धंधेबाज फरार

जासं, मुजफ्फरपुर : सदर थाने की पुलिस ने सुस्ता में छापेमारी कर बाइक से 51 बोतल शराब जब्त की है। इस दौरान धंधेबाज भाग निकला। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिकी में कन्हाई राय, बाइक मालिक समेत अन्य को आरोपित किया गया है। इन सभी की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है। बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब धंधेबाज द्वारा शराब की खेप मंगवाई गई है। उसके ठिकाने पर कई धंधेबाज शराब लेने को आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही बाइक सवार सभी भागने लगे। इसी बीच एक बाइक सवार को रोकने को इशारा किया गया। इस पर बाइक सवार गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बाइक को जब्त की। तलाशी लेने पर 51 बोतल शराब मिली।

chat bot
आपका साथी