मधुबनी में घरेलु विवाद में ससुराल वालों ने कर दी महिला की हत्या, घटना को अंजाम देकर हुए फरार

मधुबनी के अड़ेर थाना क्षेत्र के एकतारा गांव की घटना। पुलिस को मिली महिला की पैर बंधी लाश पिता के बयान पर दर्ज हो रही प्राथमिकी। महिला का पति रहता सउदी अरब में।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:54 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:54 PM (IST)
मधुबनी में घरेलु विवाद में ससुराल वालों ने कर दी महिला की हत्या, घटना को अंजाम देकर हुए फरार
मधुबनी में घरेलु विवाद में ससुराल वालों ने कर दी महिला की हत्या, घटना को अंजाम देकर हुए फरार

मधुबनी, जेएनएन। जिला अंतर्गत अड़ेर थाना क्षेत्र के एकतारा गांव में घरेलू विवाद में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि देवर, सास, ससुर ने विवाहिता वाजदा खातून (25) को पैर बांधकर उसके साथ मारपीट की और अंतत: उसकी हत्या कर दी। थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। राजनगर थाना के मंगरौनी उसराही गांव निवासी मृतका के पिता मो. आबिद ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2016 में वाजदा खातून की शादी एकतारा गांव के मो. रहीम के साथ हुई। पति मो. रहीम सऊदी अरब में रहता है। जबकि, उनकी बेटी वाजदा खातुन अपने ससुराल एकतारा में रहती थी।

 पिता ने आरोप लगाया कि घरेलू विवाद के कारण देवर, सास, ससुर ने साजिश रचकर उनकी बेटी का पैर बांधकर उसके साथ मारपीट की, प्रताडि़त किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। कहा कि ससुराल वालों ने उसकी मौत के बाद उन्हें तबियत खराब होने के कारण उसके मौत की सूचना दी।

 सूचना मिलने के बाद जब वे बेटी के ससुराल पहुंचे तो मामला कुछ और ही सामने आया। महिला के पिता ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका वाजदा खातून का पैर बांधा हुआ मिला है। बताया कि मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। इधर, हत्या के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। विवाहिता की हत्या होने की घटना गांव में आग की तरह फैल गई। घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

chat bot
आपका साथी