बिटिया की शादी के लिए लड़का देखने गए समस्तीपुर के छह लोगों की कटिहार में मौत, तीन जख्मी

Road accident कटिहार के कुरसेला में मंगलवार की सुबह एनएच-31 स्थित कोसी पुल पर स्काॅर्पियो व ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ये रोसड़ा शहर के नायक टोली मोहल्ले के रहनेवाले थे।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 12:18 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 02:30 PM (IST)
बिटिया की शादी के लिए लड़का देखने गए समस्तीपुर के छह लोगों की कटिहार में मौत, तीन जख्मी
रोसड़ा के नायक टोली में विलाप करते स्वजन । जागरण

समस्तीपुर (रोसड़ा), जासं। घर की बिटिया की शादी के लिए कटिहार में लड़का देखकर लौट रहे रोसड़ा के छह लोगों की मौत मंगलवार की सुबह कटिहार के कुरसैला स्थित कोसी पुल पर हो गई। ट्रक और स्कॉर्पियों की टक्कर में तीन अन्य की हालत काफी खराब है। सभी का इलाज अस्पताल में जारी है। सभी शहर के नायक टोली निवासी शिवजी महतो की पुत्री के लिए लड़का देखने कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित फुलवरिया गांव गए थे। लौटने के दौरान हुए भीषण हादसे में छह लोगों की जान चली गई।

मृतकों में पिता-पुत्र एवं जीजा साला समेत सभी एक ही परिवार से ही जुड़े हैं। मृतकों में स्व. फुलटन महतो के पुत्र शिवजी महतो (50) एवं शिवजी महतो के पुत्र नंदलाल महतो (25), पड़ोस के स्व. धनु महतो के पुत्र नाथो महतो (45) एवं स्व. बिलट साह के पुत्र रामस्वरूप साह उर्फ गोरख साह (42) के अलावा दलसिंहसराय निवासी गणेशी चौधरी के पुत्र राजकुमार महतो (30) और वाहन चालक सिंघिया थाना के लगमा निवासी रविंद्र साह के पुत्र संतोष साह (32) शामिल हैं। मृतक राजकुमार महतो ,जीवछ महतो का तथा संतोष साह गोरख साह का साला है। जबकि घायलों में शामिल दो सगे भाई स्व. सीताराम महतो के पुत्र कैलाश महतो (56) एवं अर्जुन महतो (60) तथा अनंदी महतो के पुत्र सुनील महतो (35) रोसड़ा नायक टोली के ही रहने वाले हैं।

घटना की सूचना मिलते ही शहर के नायक टोली में हाहाकार मच गया है। दर्जनों स्वजन व मोहल्लावासी घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। सुबह से ही वार्ड नंबर 02 में तटबंध किनारे स्थित मृतक के घरों से महिलाओं की चित्कार निकल रही है। सोमवार को नायक टोली निवासी शिवजी महतो अपनी पुत्री के लिए लड़का देखने कटिहार के कोढ़ा थाना अंतर्गत फुलवरिया गांव गए थे। स्कॉर्पियो मालिक सह चालक समेत वाहन पर कुल 9 लोग सवार थे। देर होने के कारण रात्रि विश्राम के पश्चात मंगलवार की सुबह फुलवरिया से हंसी खुशी घर के लिए रवाना हुए। लेकिन सुबह करीब 6 बजे ही भीषण हादसे के शिकार हो गए।

chat bot
आपका साथी