पूर्वी चंपारण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना से बनी टंकी पलभर में हुई धराशायी, जानिए पूरा मामला

Nal Jal Yojna टंकी पूरी तरह से टूटकर नष्ट हो गई। गनीमत था कि अगल बगल मे कोई आदमी नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार जल- नल योजना के तहत निर्माण कार्य कराया जा रहा था।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 12:10 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:32 PM (IST)
पूर्वी चंपारण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना से बनी टंकी पलभर में हुई धराशायी, जानिए पूरा मामला
लोगों ने निर्माण कार्य मे घटिया सामाग्री प्रयुक्त किये जाने का आरोप लगाया।

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। Nal Jal Yojna : जिले की घोड़ासहन दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित गुलरिया टोला मे रविवार को सीएम नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना के तहत निर्मित टंकी एकाएक धराशायी हो गई। टंकी पूरी तरह से टूटकर नष्ट हो गई। गनीमत था कि अगल बगल मे कोई आदमी नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार जल- नल योजना के तहत निर्माण कार्य कराया जा रहा था।

स्थानीय लोगो के अनुसार निर्माण कार्य अंतिम दौर मे पहुंचने पर टंकी वगैरह सेट करने का काम भी पूरा कर लिया गया था। इस बीच उक्त मीनार धराशाई हो गई और टंकी टूट कर बर्बाद हो गई। इसके बाद बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने निर्माण कार्य मे घटिया सामाग्री प्रयुक्त किये जाने का आरोप लगाया।इस बारे में मुखिया राजू जायसवाल ने कहा कि निर्माण कार्य चल रहा है। इस बीच मीनार धराशायी हुई है, जिसे ठीक कराने के लिए कहा गया है। बीडीओ अशोक कुमार ने कहा कि जलमीनार धराशायी होने की बात सामने आई है। चुनाव कार्य में व्यस्तता है। मामले की पड़ताल कराई जा रही है। अगर गड़बड़ी पाई जाती है तो कार्रवाई तय है। 

chat bot
आपका साथी