बिहार के पश्चिम चंपारण में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपितों ने उगले राज, कई सफेदपोश भी...

लौरिया थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मृतक व पीडि़त के परिजनों व पुलिस बल के द्वारा सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं इस मामले में दस आरोपी जेल भेज दिया गया है। हालांकि अभी कई आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 05:47 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 05:47 PM (IST)
बिहार के पश्चिम चंपारण में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपितों ने उगले राज, कई सफेदपोश भी...
पश्‍च‍िम चंपारण में ग‍ि‍रफ्तार जहरीली शराब कांड के आरोपि‍त। जागरण

पश्चिम चंपारण, जासं। प्रखंड के देवराज क्षेत्र के देउरवा गांव स्थित जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपितों ने पुलिस के समक्ष कई राज उगले हैं। शराब के इस धंधे को बेखौफ संचालित करने में कई लोगों का संरक्षण था। पुलिसिया पूछताछ के दौरान उन संरक्षणदाताओं का नाम भी सामने आया है, जिसका सत्यापन पुलिस कर रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इसमें कुछेक सफेदपोश भी हैं। वैसे इस मामले में अब तक लौरिया थाने में सात प्राथमिकी दर्ज हुई है। कुछ प्राथमिकी रामनगर थाना में भी दर्ज की गई है। लौरिया थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मृतक व पीडि़त के परिजनों व पुलिस बल के द्वारा सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं इस मामले में दस आरोपी जेल भेज दिया गया है।

हालांकि अभी कई आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में विभिन्न जगह पर छापामारी कर पचास लीटर से अधिक देसी शराब व एक दर्जन से अधिक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को सभी गिरफ्तारी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जहरीली शराब मामले में जिनकी गिरफ्तारी हुई है, उनमें ठग साह, रामज्ञा राम, अमरेश राम, अजय चौधरी, सोहराब मियां, मुमताज मियां, सुजीत कुमार है। जो सभी देउरवा के रहने वाले है। भैरोगंज थाना क्षेत्र के तिरभौनी निवासी वीरबल साह, पवन कुमार, मालती देवी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि लौरिया पुलिस ने गुरुवार को ठग साह, बीरबल साह, पवन कुमार, रामज्ञा राम, अमरेश राम व अजय चौधरी को जहरीली शराब मामले में जेल भेजा गया है तथा मटियरिया धांगडटोली में छापेमारी कर छह लीटर शराब व एक बाइक के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार धंधेबाज में रामलखन कुमार व जायसवाल कुमार है।

शराब पीने के आरोप में एक गिरफ्तार,जेल

भंगहा पुलिस ने गश्ती के दौरान नेपाल से शराब पीकर आ रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।भंगहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि भंगहा बाजार में नेपाल से शराब पीकर एक शराबी हो हल्ला कर रहा है। सूचना मिलते ही गश्ती पुलिस उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले पूछताछ की। शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सबेया गांव निवासी तपसी पासवान बताया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी