मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर जदयू से जुड़ने की होड़, मधुबनी में बोले-उमेश कुशवाहा

फुलपरास में लोहिया प्रतिमा पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने किया माल्यार्पण जदयू जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत प्रखंड प्रमुख सह जदयू के जिला महासचिव रूपेश कुमार चांद ने प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा को पाग और दोपट्टा से सम्मानित किया।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:30 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:30 PM (IST)
मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर जदयू से जुड़ने की होड़, मधुबनी में बोले-उमेश कुशवाहा
लोहिया जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा

मधुबनी, जासं। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश स‍िंह कुशवाहा को पटना से पूर्णिया जाने के क्रम में फुलपरास स्थित लोहिया चौक पर जदयू जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कामत के नेतृत्व में जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मिथिला पेंट‍िंग भी भेंट किया। जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने लोहिया चौक स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। प्रखंड प्रमुख सह जदयू के जिला महासचिव रूपेश कुमार चांद ने प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा को पाग और दोपट्टा से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि जदयू संगठन विस्तार का काम चल रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर काफी लोग जदयू से जुड़ रहे है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी भी थे। इस मौके पर वासुदेव कुशवाहा, रामबाबू कुशवाहा, जदयू की प्रदेश सचिव विक्रमशीला देवी, युवा जदयू जिलाध्यक्ष संतोष साह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. जमाल, महिला जदयू की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास, वशिष्ठ मंडल, फूलदेव यादव, संजीव कुमार झा मुन्ना, जहीर मलमली, धर्मेन्द्र कुमार मंडल, उपेंद्र कामत, संजय मंडल, जावेद अनवर, मुन्ना जी, अनूप कश्यप, सुधीर राय, अब्दुल कैय्युम, तजमुल हुसैन, शिवचंद्र झा, सूरज नारायण यादव, अशोक मंडल, नूनू झा, सुधीर राय, मंजू राय, मंगनू ङ्क्षसह, लाल झा सहित काफी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे। इससे पूर्व सकरी एनएच-57 पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अहमद हुसैन, मुस्तकीम राइन, जाहिद नैयर सहित जदयू के कई कार्यकर्ताओं ने जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश ङ्क्षसह कुशवाहा का फूलमाला से भव्य स्वागत किया।

विधान पार्षद ने किया साधु, संत एवं महात्मा को सम्मानित

विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बेनीपट्टी स्थित ऐतिहासिक व पौराणिक चैतन्य कुटी में पहुंचकर अपने गुरू, साधु, संत एवं महात्माओं को आंगवस्त्र देकर सम्मानित कर अशीर्वाद लिया। एमएलसी ने चैतन्य कुटी के प्रमुख संत व महात्मा को पाग -दोपटा व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं पीएम नरेन्द्र मोदी के निर्देश के आलोक में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर साधु संत व महात्मा को सम्मानित किया गया है। भारत के सनातन परंपरा को जीवित व जागृत लाने लिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी