बेटियां पढ़ेंगी तो बढ़ेंगी सबसे आगे

एलएस कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय एनसीसी कैंप-सेशन दो में एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत के 11 दिवसीय आयोजन के चौथे दिन शुक्रवार की सुबह कैडेटों की दिनचर्या योग से शुरू हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 02:22 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 06:09 AM (IST)
बेटियां पढ़ेंगी तो बढ़ेंगी सबसे आगे
बेटियां पढ़ेंगी तो बढ़ेंगी सबसे आगे

मुजफ्फरपुर। एलएस कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय एनसीसी कैंप-सेशन दो में 'एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत' के 11 दिवसीय आयोजन के चौथे दिन शुक्रवार की सुबह कैडेटों की दिनचर्या योग से शुरू हुई। पीटी, परेड के बाद डॉ. फारिश चंद्रा द्वारा म्यूजिकल योग की शिक्षा दी। उसके साथ एलएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओपी राय के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। दिल्ली से पहुंची बिहार रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट जनरल एके बख्शी की पत्‍‌नी श्रद्धा बख्शी ने बेटियों का मनोबल बढ़ाया। वे अपनी फ्यूल संस्था के माध्यम से बेटियों से आगे बढ़ रही है। बिहार के 17 जिलों में कार्यक्रम कर चुकी है। 18 कार्यक्रम में कैडेटों को 50 तरीके के मूवी दिखाकर बेटियों को शिक्षा के बदौलत शाक्तिशाली बनने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बेटियां हर मुसीबतों का सामना कर सकती हैं। बेटे से बेटियों में अधिक गुण होते हैं। बेटे-बेटी में कोई फर्क नहीं हैं। बेटियां खूब पढ़े और दुनिया में आगे बढ़कर नाम कमाएं।

उन्होंने देश में लड़कियों की संख्या पर चिंता जाहिर की। हरियाणा का उदाहरण दिया। कहा कि वहां शादी के लिए लड़कियां खरीद कर लाई जा रही है। उन्होंने एक साथ बिहार के 38 जिलों से आए लड़की कैडेटों से मिलकर काफी खुश हुई।

शाम को कल्चर प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसके पहले वॉली बॉल प्रतियोगिता का आयोजन लेफ्टिनेंस कर्नल मनमोहन ठाकुर के देखरेख में संपन्न हुआ। ब्याज में बिहार और गया और तमिलनाडु कैडेटों के बीच हुए मैच में तमिलनाडु के ब्यॉज टीम 25,7 से विजय रहे। वहीं भागलपुर-तमिलनाडु में भागलपुर की ग‌र्ल्स टीम 25,17 से विजय हुई। टै्रफिक के नियम कायदों की दी जानकारी

कम्युनिटी पुलिस के धीरज कुमार ने यातायात नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी कैडेटों को बारी-बारी से नियम के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि बिहार के लड़के-लड़कियों से अधिक जागरूक तमिलनाडु के लड़के-लड़कियों को बताया।

पशु क्रूरता पर रोकथाम के लिए किया जागरूक

तीसरे सत्र में जनचेतना अभियान के अध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने पशु क्रूरता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वे पशुओं की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट तक चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि गोपालक पशुधन से दूध छीन कर बेच देते हैं, वे पशुओं और उनके बच्चों सीधे-सीधे अत्याचार करते हैं।

chat bot
आपका साथी