Bihar Politics: वंदे मातरम से नहीं प्रेम तो सीधे चले जाएं अफगानिस्तान, तालिबान से करें गलबहिया, सांसद ने कही बड़ी बात

विधानसभा में राष्ट्रगीत गाने से इन्कार करने के मामले में भाजपा सांसद अजय निषाद ने ओवैसी की पार्टी पर साधा निशाना कहा- राष्ट्रगीत नहीं गाने वाले अफगानिस्तान में जाकर रहें। अभी तालिबान का नया शासन हुआ है कायम।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:07 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:07 PM (IST)
Bihar Politics: वंदे मातरम से नहीं प्रेम तो सीधे चले जाएं अफगानिस्तान, तालिबान से करें गलबहिया, सांसद ने कही बड़ी बात
मुजफ्फरपुर सांंसद अजय न‍िषाद ने ओवैसी की पार्टी पर साधा न‍िशाना।

मुजफ्फरपुर, {अमरेंद्र तिवारी}। बिहार विधानसभा में राष्ट्रगीत गीत वंदे मातरम गाने से इन्कार करने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद अजय निषाद ने एआइएमआइएम के विधायक अख्तरूल इमाम पर निशाना साधा है। कहा है कि राष्ट्रगीत नहीं गाने वाले अफगानिस्तान में जाकर रहें और तालिबान से गलबहिया करें। उन्होंने कहा कि जो देश के संविधान और राष्ट्रगीत का सम्मान नहीं करे, उसे देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। ये लोग देश छोड़कर चले जाएं। अभी तालिबान का नया शासन कायम हुआ है, वहीं जाकर रहें। राष्ट्रगीत गाने से इन्कार करने का मतलब सीधे-सीधे देश व संविधान का अपमान करना है। संविधान सभी के लिए एक समान है। देशहित में गलत सोच रखने वाले जो भी हैं इस देश के नहीं हो सकते। ऐसे लोगों को देश में नहीं रहना चाहिए।

ह‍िंदू को गाली देते हैं ओवैसी 

सांसद निषाद ने कहा कि एआइएमआइएम सुप्रीमो सांसद ओवैसी हमेशा से नकारात्मक राजनीति करते हैं। वे शुरू से ह‍िंदू को गाली देते रहे हैं। देश के संविधान और कानून का मजाक उड़ाना उनका काम रहा है। इसके बल पर ये चुनाव जीतकर आते हैं, लेकिन इन्हें पता नहीं है कि आज ह‍िंदू 100 करोड़ हैं, इनको जितना परेशान करोगो, उतना ही बढ़ेंगे। संख्या कम नहीं होगी बढ़ती रहेगी। आज पूरे विश्व में ह‍िंदुओं को सम्मान से देखा जाता है। लेकिन इनलोगों की क्या हालत है ये किसी से छिपी हुई नहीं है। फिर भी इन्हें कौन समझाए। देश व समाज का सम्मान हर जनप्रतिनिधि को करना चाहिए । वरना समय पर जनता उनको बता देगी कि सही और गलत क्या है। विधानसभा में राष्ट्रगीत गाने से इंकार करने का मामला अब व‍िवादों में घ‍िरता जा रहा। ब‍िहार में इसको लेकर काफी नाराजगी जाह‍िर की जा रही है। मुजफ्फरपुर सांसद ने कहा- ओवैसी हमेशा से निगेटिव पॉलिटिक्स करते हैं। कहा- इस की राजनी‍त‍ि‍ ब‍िल्‍कुल गलत है। इससे समाज पर गलत असर पड़ेगा।      

chat bot
आपका साथी