East Champaran : अगर आप नेपाल यात्रा करने की सोच रहे हैं तो हो जाएं सावधान! क्यों कि वहां फैली है यह बीमारी

Raxaul News काठमांडू में बर्ड फ़्लू की पुष्टि के बाद मचा हड़कंप काठमांडू के तारकेश्वर नगरपालिका के वार्ड संख्या एक में स्थित फार्म हाउस में पाया गया बर्ड फ़्लू का लक्षणसूचना मिलने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने पक्षियों का आरटी पीसीआर विधि से किया जांच

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 02:16 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 02:16 PM (IST)
East Champaran : अगर आप नेपाल यात्रा करने की सोच रहे हैं तो हो जाएं सावधान! क्यों कि वहां फैली है यह बीमारी
नेपाल में बर्ड फ़्लू की पुष्टि होने के बाद चल रही जांच। प्रतीकात्मक तस्वीर

पूर्वी चंपारण, ( रक्सौल ) । नेपाल यात्रा करने के पहले आपको सावधान रहने की जरूर है। क्योकि बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद वहां लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बताते चलें कि नेपाल के काठमांडू में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। अगर आप पशुपति दर्शन करने जा रहे है तो सावधानी के साथ जाएं। आपकाे बता दें कि फ्लू की पुष्टि होने की जानकारी पशु सेवा विभाग के महानिदेशक दमयंती श्रेष्ठ ने दी। उन्होंने बताया कि नेपाल की राजधानी काठमांडू के तारकेश्वर नगरपालिका वार्ड संख्या एक में एक किसान यानी पशु-पंक्षी पालक के मुर्गी फार्म में बर्ड फ्लू का लक्षण मिला।

सूचना मिलते ही केंद्रीय पशु पंक्षी रोग अनवेंशन प्रयोगशाला के स्वास्थ्यकर्मियों ने पक्षियों का आरटी पीसीआर विधि से जांच किया। जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। बर्ड फ्लू तेजी से नहीं फैले इसको लेकर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। रोकथाम के लिए नेपाल पशु सेवा विभाग ने नेपाल के विभिन्न प्रदेशों की सरकार को मुर्गी फार्म पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है। मुर्गी फर्मो में आवश्यक जांच करने और लक्षण पाए जाने पर तत्काल सूचना देने का भी निर्देश दिया है। जिसकों लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से तत्काल पंद्रह हजार से अधिक मुर्गा को नष्ट किया गया। इसके अलावे मुर्गी दाना और अंडा को भी नष्ट किया गया। मुर्गी फार्म की  सफाई और इसे फैलने से रोकने के लिए अन्य निकायों को विषय सतर्कता के तहत जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।   

बर्ड फ़्लू की पुष्टि होने के बाद मुर्गा की बिक्री में आई काफ़ी कमी नेपाल के काठमांडू में बर्ड फ़्लू की पुष्टि होने के बाद मुर्गा की बिक्री पर काफ़ी असर पड़ा है।लोग मुर्गा की खरीदारी ना के बराबर कर रहे है. मुर्गा के दुकानों पर सन्नाटा छाया रहता है। मुर्गा की बिक्री में काफ़ी कमी होने से इस कारोबार से जुड़े लोगों में नुकसान के कारण निराशा है। होटलों में भी लोग चिकेन खाने से पीछे ही रहते दिख रहे है।

chat bot
आपका साथी