अज्ञात शव की हुई शिनाख्त

मझौलिया में सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत मामले में युवक की पहचान हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 03:09 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 03:09 AM (IST)
अज्ञात शव की हुई शिनाख्त
अज्ञात शव की हुई शिनाख्त

मुजफ्फरपुर : मझौलिया में सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत मामले में युवक की पहचान हो गई है। मृतक लेयाकत अली (50) वैशाली जिले के लालगंज थाना के काटी गाव का रहने वाला था। उसकी ससुराल मझौलिया में है। शुक्रवार को काजीमोहम्मदपुर थाने पर पहुंचे उसके चचेरे भाई कमरूद्दीन ने बताया वह ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। इसी बीच ट्रेन से गिर कर उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी शकीला खातून ने इस संबंध में थाना में लिखित जानकारी दी है। स्वजन शव को पोस्टमार्टम के बाद घर ले गए।

पोखर में मवेशी नहलाने के दौरान डूबने से किशोर की मौत

बरूराज थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी अशोक तिवारी के 17 वर्षीय पुत्र अवनीश कुमार की शुक्रवार को पोखर में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि वह मवेशी को नहलाने पोखर में गया था। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजनों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय गोताखोरों ने पोखर से शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। सामाजिक कार्यकर्ता नूतन प्रशात, वर्तमान जिला पार्षद के पति रामचंद्र पासवान ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना के संबंध में जानकारी ली। सीओ से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की माग की।

मारपीट का आरोपित गिरफ्तार

साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दरिया छपरा में पुलिस ने गुरुवार की देर रात छापेमारी कर मारपीट मामले के प्राथमिकी अभियुक्त दरिया छपरा निवासी अरविंद महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पदाधिकारी हीरालाल पासवान ने बताया कि आरोपित कई महीनों से फरार चल रहा था। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी