पति ने दिल्ली में रचा लिया दूजा विवाह, सौतन आने के सदमे में महिला ने उठाया ऐसा खतरनाक कदम

दूसरी शादी के बाद पति भी अपने घर पर कम ध्यान देने लगा था। घर चलाने के लिए जरूरी पैसे भी नहीं भेजता था। यह सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सकी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 02:09 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 02:09 PM (IST)
पति ने दिल्ली में रचा लिया दूजा विवाह, सौतन आने के सदमे में महिला ने उठाया ऐसा खतरनाक कदम
पति ने दिल्ली में रचा लिया दूजा विवाह, सौतन आने के सदमे में महिला ने उठाया ऐसा खतरनाक कदम

मुजफ्फरपुर,जेएनएन। तू दूजा ब्याह रचाएगा /हाय मेरी सौतन लाएगा/ मैं मायके नहीं जाऊंगी/अरे तेरे सदके जाऊंगी/ मैं सातों वचन निभाऊंगी...। यूं तो यह फिल्मी गीत की प‍ंक्तियां हैं, लेकिन एक महिला की मनोदशा को अभिव्यक्त में सौ फीसद सफल है। खासकर, जिसके पति ने दूसरी शादी कर ली है या करने की धमकी

दे रहा। इस पितृसत्तात्मक समाज में पति की दूसरी शादी करते ही एक आम महिला की जिंदगी में जैसे सबकुछ खत्म सा हो जाता है।

जिला अंतर्गत मनियारी थाना क्षेत्र की मोहम्मदपुर मोबारक पंचायत स्थित मेथुरापुर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। एक महिला के पति ने शादी कर ली। इससे टूट चुकी विवाहिता ने गले में फंदा डाल आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची मनियारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

सास-ससुर के साथ रहती थी

मृतका की पहचान सनोज कुमार पासवान की पत्नी कृष्णा देवी(30) के रूप में हुई है। उसकी शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी। वह तुर्की ओपी क्षेत्र के बङकुरबा गांव की रहने वाली थी। मृतका को एक पुत्र व दो पुत्री है। घर में वह सास-ससुर के साथ रहती थी।

दिल्ली में कर ली शादी

बताया गया कि मृतका के पति ने तीन माह पूर्व दिल्ली में ही शादी कर ली। इसकी सूचना मिलने के बाद से वह काफी दुखी रहती थी। इधर, परिवार की आर्थिक स्थिति भी काफी दयनीय हो गई थी। बूढ़े सास-ससुर व अपने तीन बच्चों के पालन-पोषण में उसे समस्या उत्पन्न होने लगी थी। दूसरी शादी के बाद पति भी अपने घर पर कम ध्यान देने लगा था। घर चलाने के लिए जरूरी पैसे भी नहीं भेजता था। यह सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सकी। जिससे गले में फंदा डाल आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि अबतक किसी ने इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी