पीयर इलाके में समस्तीपुर के मुखिया पति को मारी गोली

पुलिस की तमाम सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम पीयर थाना के हत्था ओपी क्षेत्र के तेपरी चौर स्थित ईंट-भटटा पर चढ़कर मुखिया पति को गोली मार दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 01:43 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 01:43 AM (IST)
पीयर इलाके में समस्तीपुर के
मुखिया पति को मारी गोली
पीयर इलाके में समस्तीपुर के मुखिया पति को मारी गोली

मुजफ्फरपुर : पुलिस की तमाम सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम पीयर थाना के हत्था ओपी क्षेत्र के तेपरी चौर स्थित ईंट-भटटा पर चढ़कर मुखिया पति को गोली मार दी। उन्हें पेट में गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर बताई गई है। घायल की पहचान समस्तीपुर के चकमेहसी थाना क्षेत्र की सैदपुर पंचायत की मुखिया अनिता देवी के पति अशोक दास के रूप में हुई है। गोलीबारी में ईंट-भटटा मालिक उमेश भगत बाल-बाल बच गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। अफरातफरी की स्थिति बन गई। आनन-फानन में घायल को बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि आपरेशन कर उनके उनके पेट से गोली निकाली जा रही है।

इधर, घटना की सूचना के बाद हत्था ओपी व पीयर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने बताया कि घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। प्रारंभिक जांच व अन्य लोगों से पूछताछ में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, जिसपर पुलिस की टीम आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है।

बताया गया कि मुखिया पति प्राय : ईंट भटठा पर आते थे। यहां आने के बाद सभी साथ में बैठकर ताश खेलते थे। कहा गया कि शुक्रवार की देर शाम भी मुखिया पति व अन्य तीन लोग वहां ताश खेल रहे थे। इसी क्रम में छह अपराधी आए और गाली देते हुए मुखिया पति को खोजने लगे। इसपर ईंट-भटठा मालिक उठकर कमरे का गेट बंद करने को गए। तब बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी इसमें भटठा मालिक उमेश भगत बाल-बाल बच गए। इसके बाद मुखिया पति जब गेट बंद करने लगे तो उनको निशाना बनाते हुए बदमाशों ने फायरिग शुरू कर दी। इसी क्रम में दो गोली उनके पेट के समीप लग गई। इसके बाद बदमाश वहां से धमकी देते हुए भाग

निकले। पुलिस पूछताछ में भटठा मालिक ने बताया कि गोली मारने वालों में एक पंचायत समिति सदस्य शामिल है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस इस घटना के पीछे राजनीतिक साजिश व पूर्व के दुश्मनी की बात बता रही है। हालांकि घायल का बयान दर्ज होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

-----

chat bot
आपका साथी