नाश्ते को लेकर किया हंगामा, बैरंग लौटी बरात

बरात में आए पाच लोगों को नाश्ता नहीं मिलने पर वर पक्ष ने जमकर उत्पात मचाया और शादी से इनकार कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 01:26 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 01:26 AM (IST)
नाश्ते को लेकर किया हंगामा, बैरंग लौटी बरात
नाश्ते को लेकर किया हंगामा, बैरंग लौटी बरात

मुजफ्फरपुर : बरात में आए पाच लोगों को नाश्ता नहीं मिलने पर वर पक्ष ने जमकर उत्पात मचाया और शादी से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष के समझने के बाद भी बरात वापस चली गई। लेकिन लड़का, उसके पिता समेत आठ लोगों को बंधक बना लिया गया। बता दें कि प्रखंड के एक गांव में गायघाट के महमपुर सुरा से बरात आई थी। जयमाला एवं दरवाजा लगने के बाद नाश्ता दिया गया। पाच लोगों को नाश्ता नहीं मिल सका जिस कारण वर पक्ष ने जमकर हंगामा कर दिया। वर अपने होने वाली सास पर बास उठाकर मारने के लिए दौड़ा जिसपर मामला और बढ़ गया। लड़के के पिता ने बरात को वापस कर दी। साथ ही खुद लड़का को गाड़ी में बैठाकर भागने लगे। लेकिन, लड़की पक्ष ने गाड़ी रोककर आठ लोगों को बंधक बनाया। इस संबंध में पंचायत हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि लड़की के पिता ने शादी के लिए पाच कट्ठा जमीन बेचकर तैयारी की थी। शादी से इनकार करने पर खर्च हुए 6 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा गया। पैक्स अध्यक्ष सह राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील राय की पहल पर लड़के के पिता को शाम में छोड़ा गया। पैसे नहीं देने पर लड़का समेत सात लोग लोग बंधक बने हैं। इधर, थानाध्यक्ष ने ऐसी किसी शिकायत मिलने से इनकार किया है।

कांटी चैनपुर में बेरहमी से पिटाई

कर युवक को सड़क किनारे फेंका

कांटी थाना क्षेत्र के चैनपुर में सोमवार की रात रिश्तेदार के घर जा रहे एक युवक को घेरकर जमकर मारपीट की गई। इसमें अगम कुमार घायल हो गए। बताया गया कि बदमाशों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर सड़क किनारे फेंक दिया था। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जूरन छपरा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर ब्रहमपुरा थाने की पुलिस बयान दर्ज करने को गई। मगर हालत नाजुक होने की वजह से बयान दर्ज नहीं हो सका। जाटी।

-------

chat bot
आपका साथी