मड़वन में हंगामे के बीच शुरू हुआ रबी महाभियान

मड़वन प्रखंड के ई किसान भवन रौतिनिया में रबी महाअभियान सह उपादान वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 01:49 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 01:49 AM (IST)
मड़वन में हंगामे के बीच शुरू हुआ रबी महाभियान
मड़वन में हंगामे के बीच शुरू हुआ रबी महाभियान

मुजफ्फरपुर : मड़वन प्रखंड के ई किसान भवन रौतिनिया में रबी महाअभियान सह उपादान वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अध्यक्षता किसान सलाहकार समिति के प्रखंड अध्यक्ष राजेश रंजन कुमार ने की। कार्यक्रम शुरू होते ही बाढ़ व जंगली सुअर से परेशान किसानों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का आरोप था कि कृषि समन्वयक एक दिन भी गाव में झाकने तक नहीं जाते हैं। किसानों ने सवाल खड़ा किया कि भारी वर्षा के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो गई। खेतों में अभी तक पानी जमा हुआ है। इस परिस्थिति में खेती कैसे होगी। जिले से आए अधिकारियों ने इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। हालाकि बाद में अधिकारियों ने बताया कि फसल क्षति संबंधित रिपोर्ट राज्य स्तर पर भेजी जा चुकी है। क्षति अनुदान जल्द ही दिया जाएगा, तब किसान शात हुए। कार्यक्रम के दौरान किसानों को रबी के नए प्रभेद व सिंचाई की जानकारी दी गई। मौके पर संयुक्त कृषि निदेशक, सहायक निदेशक उद्यान शभू प्रसाद सिंह, सहायक जिला कृषि पदाधिकारी, बीटीएम सह प्रखंड उद्यान पदाधिकारी राजीव कुमार, एसएमएस कोआर्डिनेटर ब्रज किशोर कुमार, विजय कुमार, प्रमोद कुमार, उमेश कुमार, संतोष कुमार, किसान सलाहकार सुरेश कुमार सुमन सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

पुआल का खेतों में प्रबंधन करें किसान

किसान चौपाल के तहत मीनापुर प्रखंड के चहुंटा, बिशनपुर, बसंत व गोपालपुर गाव में मंगलवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कृषि समन्वयकों ने किसानों को धान के पुआल व उसके प्रबंधन के तौर तरीकों की जानकारी दी। बताया गया कि पुआलों का प्रबंधन खेतों में ही करें उससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। वहीं, रबी की फसलों की बुआई के तौर तरीकों के साथ खेत की जोताई की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आत्मा अध्यक्ष उदयचंद्र ठाकुर, कृषि समन्वयक विनीत कुमार, मनोज कुमार, वाहिद अली, सुरेंद्र कुमार, कुमार गौरव, सलाहकार नवीन शाही, रंजीत कुमार समेत कई किसानों ने भाग लिया। मीनापुर : प्रखंड क्षेत्र के चाद परना, धर्मपुर और चतुर्सी में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसानों को उन्नत खेती और खेती से आय दोगुनी करने के टिप्स दिए गए। चादपरना में आत्मा अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने अध्यक्षता की जहा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने किसानों को कृषि यंत्र बैंक और इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि समन्वयक सुशील मिश्रा ने उन्नत खेती के टिप्स बताए। वहीं, धर्मपुर मोठहा मल में प्रखंड कृषि तकनीकी प्रबंधक सुदाती कुमारी व चतुरसी में कृषि सामन्यवक ने उन्नत खेती की जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी