मानव श्रृंखला को सफल बनाने को झोंकी ताकत

मुजफ्फरपुर जल-जीवन- हरियाली दहेज प्रथा के उन्मूलन नशा मुक्ति तथा बाल विवाह को रोकने के लिए 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनेगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jan 2020 01:01 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jan 2020 01:01 AM (IST)
मानव श्रृंखला को सफल बनाने को झोंकी ताकत
मानव श्रृंखला को सफल बनाने को झोंकी ताकत

मुजफ्फरपुर : जल-जीवन- हरियाली, दहेज प्रथा के उन्मूलन, नशा मुक्ति तथा बाल विवाह को रोकने के लिए 19 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तंत्र ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जिले के सभी प्रखंडों में अधिकारियों ने बैठकें तेज कर दी हैं। वहीं, कई स्थानों पर इसका पूर्वाभ्यास कराया गया। मोतीपुर में बीडीओ संजय कुमार सिंह ने किसान भवन में बैठक आयोजित की जिसमें शिक्षकों के साथ अधिकारियों ने भी शिरकत की। बंदरा प्रखंड मुख्यालय में पैक्स अध्यक्ष, डीलरों, जनप्रतिनिधि व पैक्स विक्रेताओं के साथ बीडीओ अलख निरंजन ने बैठक की। वहीं, प्रखंड के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में तैयारी का पूर्वाभास किया गया। इधर, मुशहरी में बीडीओ रवि रंजन न वार्ड सदस्यों व पंचों की बैठक कर उनसे सहयोग मांगा। कांटी प्रखंड के शाहपुर में बनने वाली मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए जदयू प्रखंड अध्यक्ष सौरभ कुमार साहेब ने बैठक की। पारू प्रखंड मुख्यालय परिसर में बीडीओ संजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बोचहां : प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएन मध्य विद्यालय में जल जीवन हरियाली को लेकर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मियों की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ श्रीकात ठाकुर ने की। कहा कि प्रखंड क्षेत्र के चार रूटों पर 35 किमी में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। यहां विधायक बेबी कुमारी भी मौजूद रहीं। छात्राओं ने मानव श्रृ़ंखला के प्रति जागरूकता लाने के लिए रंगोली भी बनाई। कुढ़नी प्रखंड कार्यालय तुर्की में बीडीओ संजीव कुमार ने नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें पैक्स अध्यक्षों से मानव श्रृंखला में बढ़-चढ़ कर शामिल होने का आग्रह किया। बीडीओ ने कहा कि 9 जनवरी को प्रखंड परिसर में डीएम मानव श्रृंखला की तैयारी की समीक्षा करेंगे। इधर, सरैया प्रखंड के मध्य विद्यालय आरोपुर में मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर अभ्यास किया गया। छात्रों ने जल-जीवन-हरियाली मिशन लिखकर मानव श्रृंखला बनाई। इधर, बीडीओ डॉ. बीएन सिंह ने मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर सरैया प्रखंड मुख्यालय में बैठक की। मड़वन बीडीओ अरशद रजा खान की अध्यक्षता में प्रखंड की भटौना मोहम्मदपुर खाजे व करजाडीह पंचायत में जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई जिसमें मानव श्रृंखला में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। उधर, मध्य विद्यालय भटौना में भी बीडीओ नें शिक्षकों व छात्र- छात्राओं के साथ बैठक की।

chat bot
आपका साथी