जल-जीवन-हरियाली को सड़कों पर जुट रचा इतिहास

जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी मानव श्रृंखला बनाई गई। जल-जीवन-हरियाली को लेकर सड़कों पर जुटे लोगों ने इतिहास रचा। वहीं बोचहां और मुशहरी में आथर बूढ़ी गंडक नदी में नावों की कतार पर मानव श्रृंखला बनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 02:25 AM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 02:25 AM (IST)
जल-जीवन-हरियाली को सड़कों पर जुट रचा इतिहास
जल-जीवन-हरियाली को सड़कों पर जुट रचा इतिहास

मुजफ्फरपुर। जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी मानव श्रृंखला बनाई गई। जल-जीवन-हरियाली को लेकर सड़कों पर जुटे लोगों ने इतिहास रचा। वहीं, बोचहां और मुशहरी में आथर बूढ़ी गंडक नदी में नावों की कतार पर मानव श्रृंखला बनाई गई।

बोचहां : प्रखंड में एन एच 57 पर श्रृंखला बनाई गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीकात ठाकुर ने बताया कि कुल 39 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। इसमें करीब 125000 से भी अधिक लोग शामिल हुए। उधर, आथर बूढ़ी गंडक नदी में नाव की कतार लगा मानव श्रृंखला बनाई गई। इसमें मुखिया विनोद राम, संजय राम,अजय चौधरी, जदयू के राज्य परिषद सदस्य जयचंद्र राम उर्फ जेसी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष धमर्ेंद्र कुमार चौधरी, रामेश्वर सहनी, उपेंद्र ठाकुर, डॉ शिवशकर साह, शंभू सिंह, राम एकबाल सिंह, आमोद मिश्रा, अजय निराला, विनोद राम, हैदर अली खान, सुरेश कुमार सिंह, कुंदन कुमार, नवीन कुमार, परवीन कुमार, बच्चा बाबू चौधरी, अभिषेक कुमार चंदन, प्रेम कुमार, भारत राय, रंजीत कुमार सिंह, अजय कुमार, पवित्र राम, संतोष कुमार आदि थे।

मुशहरी : बीडीओ रविरंजन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में 31.4 व मुख्यमार्ग पर 17.6 किमी मार्गो पर मानव श्रृंखला बनाई गई। इसमें 1,30,294 लोग शामिल हुए। उधर, दरधा आथर बूढ़ी गंडक नदी में नावों पर मानव श्रृंखला बनाई गई इसमें विधायक बेबी कुमारी, पंकज ठाकुर, वार्ड पार्षद अजय ओझा आदि थे। जिप अध्यक्ष इंद्रा देवी जीरोमाइल में मानव श्रृंखला में शामिल हुईं।

कांटी : किशुननगर ढाला से चादनी चौक तक मानव श्रृंखला में वैशाली सासद वीणा देवी, विधायक अशोक चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, समाजसेवी शंभूनाथ चौबे, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सौरभ कुमार साहेब, मुखिया नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर, कारी साहू, इरफान अहमद दिलकश ने साथ स्कूली बच्चों की भागीदारी रही। उधर, डीएवी (केवीयूएनएल) पब्लिक स्कूल कांटी के छात्र-छात्राओं ने सदातपुर ओवरब्रिज से छपरा तक प्राचार्य मृणाल कांत के निर्देशन में मानव श्रृंखला बनाई। संत जोसफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल पानापुर के निदेशक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने भी भागीदारी की।

साहेबगंज : क्षेत्र में बनाई गई मानव श्रृंखला में निजी व सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं, पीएचसी कर्मी, मदरसों के बच्चे व कुछ जदयू कार्यकर्ता, एसडीएम, डीसीएलआर व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

पारू : स्टेट हाईवे 74 पर डीसीएलआर सुरेंद्र कुमार अलबेला, एसडीएम अनिल कुमार दास, जिला पार्षद देवेश चंद्र, प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल सचिव राजकिशोर सिंह, सुधीर कुमार सिंह, परीक्षण सिंह, विजय कुमार सिंह समेत विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाई। बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, सीडीपीओ कुमारी रानी सिंह, देवरिया थानाध्यक्ष संजय स्वरूप, ददन कुमार सिंह, पारू थानाध्यक्ष फैज अहमद अंसारी, दारोगा अनिल कुमार, आरएन यादव, जदयू नेता चंद्रिका प्रसाद साहू, रमेश पटेल, योगेंद्र साह , भाजपा के राजकिशोर राम, विजय कुमार साह, अवधेश पटेल भी मानव श्रृंखला में शामिल हुए।

कुढ़नी : प्रखंड में 26 किमी मानव श्रृंखला में स्कूली बच्चों के साथ बीडीओ संजीव कुमार आदि शामिल रहे। इस दौरान आसमान से हेलीकॉप्टर ने भी जायजा लिया। श्रृंखला में कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता, भाजपा कुढ़नी मंडल अध्यक्ष रंजन मिश्रा, भारती सहनी, विनय पासवान, पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष रमेश राही, पूर्व युवा अध्यक्ष रमेश कुमार छोटन, सुनील यादव, शिव शकर महतो,राधा रमन, जिप सुजीत रजक, जदयू प्रखंड अध्यक्ष धमर्ेंद्र कुमार अबोध, युवा जदयू के प्रदेश सचिव अखिलेश कुमार यादव, सोनेलाल राय, मुखिया राकेश कुमार रौशन, मुखिया सुरेंद्र सिंह, मिंटू सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार, वार्ड सचिव संघ के प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार आदि शामिल हुए। उधर, महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं में मानव श्रृंखला को फ्लाप बताया है। इसमें हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रत्‍‌नेश पटेल, राजद प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद आलम, काग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार पाडेय, रालोसपा नेता रामबाबू सिंह आदि थे।

औराई : प्रखंड में मानव श्रृंखला में स्कूली बच्चे, आगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा, जीविका, विकास मित्र, टोला सेवक, शिक्षक शामिल थे। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार यादव, बीडीओ विनोद कुमार प्रसाद, दारोगा श्याम देनी राय, विजय बहादुर सिंह, मितेंद्र मंडल, मुखिया संघ अध्यक्ष अनमोल ठाकुर, पंकज पाडे आदि थे।

बंदरा : प्रखंड में निजी व सरकारी स्कूलों के छात्र छात्राएं, प्रशासनिक कर्मी, भाजपा, जदयू कार्यकर्ता शामिल थे।

ढोली : मुरौल व सकरा प्रखंड में मानव श्रृंखला में जनप्रतिनिधि, तिरहुत कृषि महाविद्यालय ढोली के अधिष्ठाता सहित सभी वैज्ञानिक व छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। तिरहुत कृषि महाविद्यालय ढोली के डीन डॉ अशोक कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार, पंसस राजकिशोर ठाकुर, टीसीए ढोली के वैज्ञानिक डॉ.रविकात, डा.मो.नौशाद अंसारी, डॉ रवींद्र, डॉ विक्त्रम भारती थे।

मीनापुर : मानव श्रृंखला में कुल 152237 लोग शामिल हुए। साढ़े 49 किमी श्रृंखला में बच्चों सहित महिलाओं व सभी वर्ग के लोग शामिल थे।

सरैया : मानव श्रृंखला में पारू विधायक अशोक कुमार सिंह, जदयू अध्यक्ष प्रधुमन कुशवाहा, पार्षद अनु सिंह, बालेंद्र सिंह, पैक्स संघ अध्यक्ष उदय शाही, सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश झा, मुखिया संघ अध्यक्ष रामप्रवेश सहनी, मुखिया संघ उपाध्यक्ष दिलीप राय, राजू सिंह, जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष राम प्रवेश सहनी, मुखिया लखिंद्र साह, काग्रेस नेता अनुनय कुमार सिंह, विहिप नेता सतीश कुमार ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष हरिलाल प्रसाद थे।

गायघाट : राजद विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने गायघाट चौक पर मानव श्रृंखला ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि जो इसका विरोध करने वालों की निंदा की। मौके पर लाल बाबू सहनी, प्रभात किरण, नंदलाल यादव, हुक्मदेव यादव, बिनोद यादव, जीवछ राय, जयराम यादव, राजेंद्र साह, चंदन यादव, पलटन सिंह, सुरेश राय, लाल बिहारी राम, उमाधर सिंह, राम प्रवेश सिंह, राम उदार राय, मुन्ना सिंह राम सज्जन राय थे। उधर, मैठी बोचहा सीमा से ठीकापाही (दरभंगा सीमा) तक मानव श्रृंखला बनाई गई। इस दौरान शिमरा मध्य विद्यालय की छात्राओं की झाकी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी मोहम्मद उमैर, बीडीओ अनिल कुमार, सीओ पवन कुमार, थानाध्यक्ष राजेंद्र साह समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

बंदरा : मानव श्रृंखला में विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव,जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल कुमार, बैद्यनाथ पाठक, श्यामकिशोर, सीडीपीओ विंदा प्रकाश, सभी विद्यालयों के बच्चे, जनप्रतिनिधि आदि शामिल हुए।

कटरा : मानव श्रृंखला में विद्यालयों के बच्चे, अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

मोतीपुर : नरियार से बरजि चौक तक व महमदपुर बलमी से पिपरा विशो चौक तक कुल 29 किमी मानव श्रृंखला में आगनबाड़ी सेविका, एएनएम, सरकारी कर्मी सहित आम लोग शामिल हुए। बीडीओ संजय कुमार सिंह, सीओ कुमार भाष्कर, जेपीएस रंजन कुमार, नगर पंचायत कार्यपालक संतोष कुमार, मोतीपुर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अनिल कुमार, बरुराज थानाध्यक्ष, कथैया पुलिस सुरक्षा भी मुस्तैद रहे। इसमें बासघाट पंचायत की मुखिया नीता देवी, हीरालाल खड़िया, अवध पटेल, जेडीयू नेता रवि चौधरी, चंद्रभूषण प्रसाद, भाजपा नेता डॉ.अरुण कुमार सिंह, अरविंद सिंह उर्फ लल्ल, यशवंत कुमार, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष विनय पटेल आदि थे।

मड़वन : मानव श्रृंखला में स्कूली बच्चों, सरकारी कर्मियों व आगनबाड़ी सेविका- सहायिका आदि ने भाग लिया। इसमें वरीय उप समाहर्ता रेणू कुमारी, बीडीओ अरशद रजा खान, झखड़ा मुखिया तारकेश्वर गिरी मोहम्मदपुर खाजे मुखिया जौहर अली, पंसस दिग्विजय सिंह, पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार सिंह केतु सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी