मानव श्रृंखला को बनाया जाएगा ऐतिहासिक

मुजफ्फरपुर सरैया प्रखंड क्षेत्र में 54 किमी लंबी होगी मानव श्रृंखला जिसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jan 2020 01:26 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jan 2020 01:26 AM (IST)
मानव श्रृंखला को बनाया जाएगा ऐतिहासिक
मानव श्रृंखला को बनाया जाएगा ऐतिहासिक

मुजफ्फरपुर: सरैया प्रखंड क्षेत्र में 54 किमी लंबी होगी मानव श्रृंखला जिसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। पोखरैरा से रेवा घाट वैशाली सीमा से पारू सीमा तक मोती चौक से अजीजपुर तक व सरैया जैतपुर मोड़ से बेरूआ तक मानव श्रृंखला होगी। बीडीओ डॉ. बीएन सिंह ने बताया कि प्रथम मानव श्रृंखला में सरैया का स्थान प्रथम था। इसबार भी रिकार्ड तोड़ने की तैयारी की जा रही है। मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर बीडीओ ने निजी विद्यालय के संचालकों से संपर्क किया। वहीं सीडीपीओ भावना कुमारी ने सेविका सहायिका के साथ तैयारी बैठक की। साहेबगंज : पीएचसी में जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति एवं बाल विवाह उन्मूलन हेतु आहुत मानव श्रृंखला की सफलता हेतु आशा ने कैंडल मार्च निकाला। मड़वन : प्रखंड के सभी 21 स्वास्थय उपकेंद्रों पर जल जीवन हरियाली अभियान की सफलता को लेकर आशा व एएनएम ने मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान लोगों से 19 जनवरी को इसमें शामिल होनेको आमंत्रित किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसएन कंठ, चिकित्सा पदा. डॉ एके दिवेदी, डॉ. सुधाकर गुप्ता, डॉ. ब्रजकिशोर प्रसाद, डॉ. श्यामनंदन प्रसाद, बीएचएम प्रशात कश्यप, बीसीएम टप्पू गुप्ता, लेखापाल नरेश लाल सहनी, एलटी शशि कुमार, कृष्णनंदन आदि थे। मीनापुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मानव श्रृंखला को लेकर प्रखंड प्रमुख राधिका देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, पैक्स अध्यक्ष व डीलरों ने भाग लिया। 19 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद खुटौना में जीविका दीदियों और कर्मियों के साथ बैठक कर पूर्वाभ्यास किया गया। उसके बाद मीनापुर पीएचसी पर आशा कार्यकर्ताओं और स्वस्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर पूर्वाभ्यास किया गया।

सिवाईपट्टी : जदयू के बेलाहीलछी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें मानव श्रृखला, जल जीवन हरियाली, जल संचय आदि की जानकारी दी गई। उसके बाद जदयू जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मिथिलेश यादव, पंकज किशोर पप्पू एवं नवल यादव ने पंचायत भवन परिसर में पौधारोपण किया। मौके पर मो. अलाउद्दीन, मो. इश्त्याक, कृष्ण राम, चन्दन कुमार सिंह एवं मनोज साह मौजूद थे। मड़वन :19 जनवरी को मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर जदयू की टीम ने अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कारी साहू के नेतृत्व में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से मानव श्रृंखला में अधिकाधिक भागीदारी निभाने की अपील की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार, अशोक भगत, कैलाश राम ,सुधीर कुमार सिंह, लालबत्ती देवी, अरुण कुशवाहा, इंदर पटेल ,अमरनाथ पटेल आदि थे।

chat bot
आपका साथी