How Cheap: इस स्तर की दुश्मनी भी अच्छी नहीं, दरभंगा में बेटे की बरात निकलने से पहले पिता की हत्या

दरभंगा के बहेड़ी स्थित एक गांव में हुई घटना। पूजा-मटकोर के बाद किसी काम से चौक पर गए अधेड़ की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका। पुत्र की बरात निकलने से पहले पिता का शव बरामद खुशी का माहौल गम में बदला।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 07:44 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 07:44 AM (IST)
How Cheap: इस स्तर की दुश्मनी भी अच्छी नहीं, दरभंगा में बेटे की बरात निकलने से पहले पिता की हत्या
हर आदमी इस घटना की न‍िंंंंदा कर रहा है। फोटो: जागरण

दरभंगा, जासं। यूं तो कहा जाता है कि प्यार और दुश्मनी में सबकुछ सही होता है। एक हद तक यह बात सही भी है, लेकिन इसमें भी एक स्तर तो होता है। दरभंगा के बहेड़ी में तो सभी हदें ही पार कर दी गईं। बेटे की बरात निकलने से पहले ही उसके पिता की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। एक नहीं दो-दो परिवार की खुशियों को गम में बदल दिया। जिसने में भी इस घटना के बारे में सुना, उसने यही कहा, इतनी दुश्मनी भी अच्छी नहीं। एक स्तर होता है। 

जिला अंतर्गत बहेड़ी थानाक्षेत्र के नोडेगा गांव में एक शादी समारोह अचानक गम में तब्दील हो गया। पुत्र की बरात निकलने से पहले ही पिता का शव मध्य विद्यालय के पास स्थित झाड़ी से बरामद हुआ। इसके बाद तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई, वहीं वर और वधू के परिवार पर जैसे वज्रपात हो गया। शव देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। घटना के बारे में जितने लोग, उतनी तरह की बातें होने लगीं।

बताया जाता है कि कमल लाल देव के बड़े पुत्र राजा लाल देव की शादी गुरुवार को बहादुरपुर थानाक्षेत्र के मेकना गांव निवासी राधे लालदेव की पुत्री से होने वाली थी। सबकुछ योजना के अनुसार ही चल रहा था। सभी विधि विधान पूर्ण होने के बाद घर में बरात जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच कमल लाल देव का शव मिलने की सूचना मिली। जिससे स्वजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने बताया कि उनके घर में बुधवार को पूजा-मटकोर था। जिसमें कमल लाल देव व्रत रखने के लिए उपवास किया था। शाम में किसी काम से वे चौक पर गए , लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। इससे स्वजन परेशान हो गए। खोजबीन करने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। सुबह में झाड़ी से शव मिलने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। बताया जाता है कि उनकी हत्या कर दी गई है। फिलहाल, पुलिस कुछ बोलने से परहेज कर रही है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को शव सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारण के बारे में जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।  

chat bot
आपका साथी