Ayodhya Ram Mandir : भूमि पूजन को लेकर प्रभु श्रीराम की ससुराल में घर-घर खुशियां, मनाई दीपावली

Ayodhya Ram Mandir घंटी शंख और थाली बजाकर भूमि पूजन की खुशी मनाते रहे सीतामढ़ीवासी। उत्तर बिहार में हर ओर प्रभु श्रीराम का यशगान घर-घर हर्षोल्लास बांटी गई मिठाई।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:42 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:42 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir : भूमि पूजन को लेकर प्रभु श्रीराम की ससुराल में घर-घर खुशियां, मनाई दीपावली
Ayodhya Ram Mandir : भूमि पूजन को लेकर प्रभु श्रीराम की ससुराल में घर-घर खुशियां, मनाई दीपावली

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन का उल्लास उत्तर बिहार में दिखा। लोगों ने खुशियां मनाईं। मिठाइयां बांटीं। मंदिरों से लेकर घरों तक भजन-कीर्तन हुआ। माता जानकी की जन्मस्थली व राम की ससुराल सीतामढ़ी का नजारा तो अलग ही था।

मंदिर में भजन-कीर्तन का दौर

सीतामढ़ी जय श्रीराम, जय जानकी के उद्घोष से गुंजायमान रहा। शहर स्थित रजतद्वार जानकी मंदिर व पुनौराधाम जानकी मंदिर की विशेष सजावट की गई थी। पंथपाकड़ स्थित सीता मंदिर में भजन-कीर्तन का दौर जारी रहा। पूरा शहर भगवा ध्वज से पटा रहा। मठ-मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालु घरों के बाहर निकलकर घंटी और थाली बजा रहे थे। मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। सवा लाख दीपमालाओं से पूरा शहर जगमगा उठा। विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सीतामढ़ी के विभिन्न मठ-मंदिरों और घरों पर ये दीये जलाए। घरों एवं मठ-मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। पुनौरा धाम के महंत कौशल किशोर दास ने कहा कि हर सनातन धर्मावलंबी को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। 500 वर्षों का संघर्ष अब फलीभूत हुआ है। हमारी आंखें अपने आराध्य के मंदिर निर्माण की आधारशिला देखने के लिए बेसब्र थीं। इतनी खुशी है कि शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। लोगों का कहना था कि सीतामढ़ी के लिए इससे सुखद क्षण कुछ नहीं हो सकता।

भगवा झंडा लगा बाइक जुलूस निकाला

मधुबनी में भाजपा, विहिप व बजरंग दल ने भगवा झंडा लगा बाइक जुलूस निकाला। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने मिठाइयां बांटी। मोतिहारी में जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि मंदिर निर्माण की हर एक ईंट राष्ट्र गौरव को शिखर पर ले जाएगी। मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। भाजपा की ओर से मंदिरों के अलावा शहर के चौक-चौराहों को सजाया गया।

मिठाई खिलाकर बधाई दी गई

पश्चिम चंपारण भी राममय रहा। मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई। चौतरवा, रामनगर, मधुबनी आदि जगहों पर अखंड कीर्तन हुआ। समस्तीपुर शहर से सटे सरायरंजन के प्रसिद्ध नरघोघी राम जानकी ठाकुरबाड़ी पर शंखनाद कर खुशी का इजहार किया। राम-जानकी के गीत सुनाई देते रहे। शहर में लोगों ने संध्या में घरों में दीप जलाए। दरभंगा मेंसभी मंदिर रोशनी से सराबोर नजर आए। लोगों ने घरों में दीपक जलाए। भाजपा, विहिप व बजरंग दल ने भगवा झंडा लहराते हुए बाइक जुलूस निकाला। 

chat bot
आपका साथी