मुजफ्फरपुर में घुड़दौड़ आज, तीन राज्य सहित विदेश से भी घोड़े पहुंचे गरहां

Horse racing in Muzaffarpur तीन राज्य सहित विदेश से भी घोड़े घुड़दौड़ प्रतियोगिता में गरहांं पहुंच गए हैं। लोगों की नजर लुधियाना के बेताज बादशाह से खिताब बचा पाएगा पूर्व चैंपियन बक्सर का बोल्ट। अर्जुन राय मेमोरियल चतुर्थ वार्षिक घुड़दौड़ प्रतियोगिता में पहुंच चुके 75 घोड़े।

By Murari KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 09:59 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 09:59 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में घुड़दौड़ आज, तीन राज्य सहित विदेश से भी घोड़े पहुंचे गरहां
घुडदौड प्रतियोगिता में आए घोडे को देखते मंत्री रामसूरत राय दाएं।

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। तीन राज्य सहित विदेश से भी घोड़े घुड़दौड़ प्रतियोगिता में गरहांं पहुंच गए हैं। इनमें सूबे के अलावा पंजाब, यूपी व नेपाल देश के घोड़े शामिल हैं। लोगों की नजर लुधियाना के बेताज बादशाह पर है जिससे खिताब बचा पाएगा पूर्व चैंपियन बक्सर का बोल्ट या फिर इलाहाबाद के बादशाह के सिर होगा ताज या फिर सभी को पटखनी देकर कोई और मारेगा बाजी, यह देखना रोमांचक होगा। प्रतियोगिता के लिए मुजफ्फरपुर-दरभंगा हाईवे स्थित गरहां सिंघैला चवर मैदान सजधज कर तैयार है।

 अर्जुन राय मेमोरियल चतुर्थ वाॢषक घुड़दौड़ प्रतियोगिता में मुकाबले के लिए 75 घोड़े पहुंच चुके हैं। इसमें  यूपी के इलाहाबाद, गाजीपुर, बलिया, पंजाब के लुधियाना, आरा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, छपरा, समस्तीपुर, खगडिय़ा, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, मोतिहारी, बेतिया और नेपाल शामिल हैं। राजा, सुल्तान, बोल्ट, प्रताप, बुलेट, चेतक, बादल, बाहुबली, रानी, राजू सहित दर्जनों घोड़े ने मैदान पर पसीना बहाया। इसबार लुधियाना के बेताज बादशाह व इलाहाबाद के बादशाह ने नई एंट्री मारी है।

कप, मोटरसाइकिल, एलईडी सहित अन्य पुरस्कार

प्रतियोगिता के संयोजक सुभाष यादव ने बताया कि चार राउंड में सेमीफाइनल होगा जिसमें प्रत्येक राउंड के दो चैंपियन होंगे। ये आठ घोड़े फाइनल में शामिल होंगे। नाकंद घोड़े(बच्चा) का भी रेस होगा। दोनों रेस के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले घोड़ों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान लाने वाले को कप और मोटरसाइकिल, द्वितीय को 40 इंच एलईडी और तीसरा पुरस्कार कूलर रखा गया है। बच्चे घोड़े की रेस में पहला स्थान पर साइकिल, दूसरे को होम थियेटर और तीसरे को सीलिंग फैन पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण राजस्व एवं भूमिसुधार मंत्री रामसूरत कुमार करेंगे। प्रतियोगिता के रेफरी वैशाली बक्सामा के हरेंद्र राय बनाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी