प्रधानमंत्री की रैली को एनडीए नेताओं ने झोंकी ताकत, होगी ऐतिहासिक भागीदारी

रैली की सफलता को लेकर बनी कमिटी, चलाएंगे विशेष अभियान, भाजपा व जदयू के वरीय नेताओं की टोली के साथ जाएंगे कार्यकर्ता।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 11:57 AM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 11:57 AM (IST)
प्रधानमंत्री की रैली को एनडीए नेताओं ने झोंकी ताकत, होगी ऐतिहासिक भागीदारी
प्रधानमंत्री की रैली को एनडीए नेताओं ने झोंकी ताकत, होगी ऐतिहासिक भागीदारी

मुुजफ्फरपुर, जेएनएन। पटना में आयोजित संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य भगवानलाल महतो के संयोजन में उनके आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह ने की। तीन मार्च की रैली को लेकर शहर में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा कार्यकर्ताओं की टोली के साथ रवाना होने की रणनीति पर विचार किया गया।

     शहरी व ग्रामीण इलाके से रैली के लिए प्रचार वाहन दो दिन के अंदर रवाना कर दिया जाएगा। गांव-गांव में रथ जाएगा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में आने का नेवता देगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देश में पहली बार पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों की सरकार चल रही है। देश पर हमला करने वालों को जवाब देने के लिए सेना को खुली छूट है। रैली में लोगों की ऐतिहासिक भागीदारी होगी।

     बैठक में पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती, जदयू प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य प्रो.शब्बीर अहमद, नमर्देश्वर प्रसाद सिंह, गोपाल शाही, बीरेन्द्र कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, अजय कुमार चौधरी, अशोक झा, सुरेश गुप्ता, जदयू नेता अखिलेश सिंह, चंदन भास्कर, निगम पार्षद केपी पप्पू, अधिवक्ता राजेश कुमार उर्फ बच्चा पटेल आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। पुलवामा के शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

रैली के लिए कमेटी गठित

वाहन व्यवस्था के प्रभारी भाजपा के वरीय नेता रवीन्द्र प्रसाद सिंह व विद्यानंद सिंह, को बैनर व होडिंग के प्रभारी भाजपा नेता मनीष कुमार, डा.अशोक शर्मा व बिनोद कुशवाहा, प्रचार विभाग का समन्वय करेंगे। वहीं भगवानलाल महतो व प्रमोद शर्मा विभिन्न टीमों से समन्वय करेंगे।

chat bot
आपका साथी