मॉल के बाहर ब्‍वायफ्रेंड को लेकर लड़कियों का हाई वोल्‍टेज ड्रामा, बिहार के मुजफ्फरपुर की घटना

मुजफ्फरपुर में एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। लड़क‍ियों ने दोस्‍ती में दीवानगी की सारी सीमाएं पार कर गईं। मॉल के बाहर व‍िवाद जो हुआ घटना के समय आपपास के लोग तमाशा देखते रहे। मामला पुल‍िस तक नहीं पहुंचा लेक‍िन अब वीड‍ियो वायरल हो रहा है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 12:47 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 01:24 PM (IST)
मॉल के बाहर ब्‍वायफ्रेंड को लेकर लड़कियों का हाई वोल्‍टेज ड्रामा, बिहार के मुजफ्फरपुर की घटना
मोतीझील स्थित मॉल पर लड़कियों का महाभारत, बाल पकड़कर की गई पिटाई।

मुजफ्फरपुर, जासं।  शहर में बॉयफ्रेंड को लेकर कुछ युवत‍ियों ने दीवानगी की सारी हदे पार कर गईं। एक दूसरे की तरफ देखने और कमेंट कसने को लेकर मामला मारपीट में तब्‍दील हो गया। इस अनाेखे मामले की चर्चा तेजी से होने लगी, और हो भी क्‍यों न लड़क‍ियों ने काम जो अनोखा क‍िया। अब तक युवकों के बीच व‍िवाद होते देखा गया था, लेक‍िन मामूली सी बात पर युवत‍ियों के बीच मारपीट का मामला थोड़ा़ अलग है।नगर थाना से सटे मोतीझील स्थित एक मॉल में बॉयफ्रेंड पर कमेंट करने को लेकर लड़कियां आपस मे भीड़ गई। एक दूसरे का बाल पकड़कर मारपीट की गई। घटना लेकर वहां पर देखने वाले लोगों की भीड़ लग गई। मगर इसकी सूचना पुलिस तक नहीं पहुंची। हालांकि कुछ देर बाद मॉल के एक कर्मी के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया। घटना का तस्वीर व वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। नगर थाना की पुलिस का कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: अद्भुत! अविश्वसनीय! अभूतपूर्व! छह माह तक मुफ्त साड़ी-पेटीकोट धोने की शर्त पर जमानत, मधुबनी कोर्ट का फैसला

बताया जा रहा कि बॉयफ्रेंड को लेकर लडकियों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद सभी उलझ गए। वायरल वीडियों में देखा जा रहा कि मौके पर एक लड़का खड़ा है। उसके साथ चार लड़कियां भी वहां पर है, जो आपस मे उलझी है। दो लड़कियां एक लड़की के साथ जमकर मारपीट कर रही है। वहां मौजूद लड़का बचाव करने के बदले खड़ा रहता है। वहीं वहां मौजूद अन्य लड़के इसका वीडियो बनाते रहते है। मुजफ्फरपुर के इस अनोखे व‍िवाद का वीड‍ियो शहर में तेजी वायरल हो रहा है। इन द‍िनों लड़क‍ियों में ब्‍वायफ्रेंड साथ लेकर चलने का क्रेज सा बन गया है। श‍हर के क‍िसी भी रेस्‍टोरेंज हो या होटल में हर जगह देखें जाते हैं। इससे पहले भी शहर के जुब्‍बा सहनी पार्क में इस तरह का मामला सामने आ चुका है। लोगों के बीच बचाव के बाद व‍िवादों को सुलझाया गया।

chat bot
आपका साथी