समस्तीपुर में हैवानियत, टीवी दिखाने के बहाने घर बुलाकर चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

Samastipur Crime समस्तीपुर में चार साल बच्ची से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने महिला थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी आरोपित को गिरफ्तार कर ल‍िया गया है पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 12:30 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 12:30 PM (IST)
समस्तीपुर में हैवानियत, टीवी दिखाने के बहाने घर बुलाकर चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
समस्‍तीपुर में दुष्‍कर्म मामले की पुल‍िस कर जांच। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

समस्तीपुर, जासं। टीवी देखने के बहाने घर बुलाकर चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। सरायरंजन थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 15 अक्टूबर को यह घटना घटित हुई। बच्ची की मां ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित की पहचान गांव के ही लालबाबू राय के पुत्र नीतीश कुमार के रुप में हुई है।

दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने पड़ोस के रहने वाले नीतीश कुमार समेत एक महिला को नामजद किया है। बताया कि 15 अक्टूबर की सुबह मवेशी को चारा खिलाने के लिए वह अपनी पुत्री के साथ चौर जा रही थी। इस क्रम में पड़ोस का रहने वाला नीतीश उसकी पुत्री को टीवी देखने के बहाने अपने घर बुला लिया। जब वह खेत से मवेशी को चारा खिलाकर वापस घर पहुंची तो देखा कि उसकी पुत्री अबतक लौट कर घर नहीं आई है। उसे ढूंढते हुए नीतीश के घर पहुंची। जहां देखा कि आरोपित दुष्कर्म का प्रयास कर रहा है। उसने शोर मचाना शुरू कि तबतक आरोपित वहां से भाग निकला था। आसपास के लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी। फिर ग्रामीण स्तर पर पंचायत में मामले को रखा गया। इसके बाद आरोपित उसे धमकाने लगा। इसके बाद महिला थाना में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 वर्षीय दिव्यांग युवती से दुष्कर्म मामले में पीड़िता की मां द्वारा महिला थाना में एक आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में पड़ोस के ही योगेन्द्र साह को नामजद आरोपित किया है। बताया कि उसकी पुत्री शारीरिक व मानसिक रुप से दिव्यांग है। 15 अक्टूबर को देर रात आरोपित चोरी छिपे घर में घुस कर दिव्यांग से दुष्कर्म का प्रयास किया। अचानक उसकी नींद खुली। जब वह कमरे बाहर निकली तो आरोपित उसे देखकर भाग निकला। ग्रामीण स्तर पर पंचायत में मामले को रखा गया। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी