कथैया में किशोरी की हत्या कर पेड़ से लटकाया

कथैया थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव स्थित लीची बगान में गुरुवार की सुबह 15 वर्षीय किशोरी का शव शीशम के पेड़ से लटका पाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 01:30 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 01:30 AM (IST)
कथैया में किशोरी की हत्या कर पेड़ से लटकाया
कथैया में किशोरी की हत्या कर पेड़ से लटकाया

मुजफ्फरपुर : कथैया थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव स्थित लीची बगान में गुरुवार की सुबह 15 वर्षीय किशोरी का शव शीशम के पेड़ से लटका पाया गया। इसकी सूचना मिलते ही गाव सहित आसपास सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वह बुधवार की शाम घर से घास काटने निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी थी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को उसके स्वजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले को आनर किलिंग का मामला मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने जांच में प्रेम प्रसंग के बिंदू को शामिल किया है। हालाकि थानाध्यक्ष ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों के सामने आने की बात कही है। पुलिस ने मौके से प्लास्टिक की रस्सी जब्त की है जिसके सहारे शव पेड़ से लटका मिला था। ग्रामीण किशोरी की हत्या की आशका जता रहे हैं। मृतका के पिता ने बताया कि वह पढ़ने के साथ ही वह घरेलू कार्यो में मा का हाथ बंटाती थी। बुधवार की शाम को वह मवेशी के लिए घास काटने घर से निकली थी। जब रात तक घर नहीं लौटी तो चिंता सताने लगी। सभी जगहों पर खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए खेतों की ओर निकले तो लीची गाछी में शीशम के पेड़ से लटका शव देखा। बताया जा रहा है कि उसका पैर जमीन से तकरीबन तीन फीट से भी ज्यादा ऊपर था। गले पर गहरे काले रंग के निशान पुलिस को मिले हैं। जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर किसी प्रकार के जख्म के निशान नहीं मिले हैं। आशका जताई जा रही है पहले उसे मारा गया। फिर हत्या को आत्म हत्या का रूप देने के लिए शव को प्लास्टिक के रस्सी के सहारे पेड़ से टाग दिया गया। हालाकि मृतका के पिता ने उसे मंदबुद्धि बताया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतका के स्वजन को लिखित शिकायत देने को कहा गया है। लिखित शिकायत के आधार पर आगे की र्कारवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी