शिवहर की किशोरी को अगवा कर चंपारण में सामूहिक दुराचार, एक गिरफ्तार

Sheohar Crime News शिवहर शहर से सटे एक गांव की किशोरी को किया अगवा। पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन में ले जाकर तीन युवकों ने किया दुष्कर्म। पीड़िता की शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार तीन की तलाश में छापेमारी जारी।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 09:55 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 09:55 AM (IST)
शिवहर की किशोरी को अगवा कर चंपारण में सामूहिक दुराचार, एक गिरफ्तार
शिवहर की किशोरी को अगवा कर चंपारण में सामूहिक दुराचार।

शिवहर, जागरण संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा कर पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन ले जाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं किशोरी को पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन मलंग स्थान के पास छोड़ दिया। भटकती किशोरी ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद मधुबन पहुंचे स्वजन किशोरी को लेकर शिवहर लौटे साथ ही एसपी और नगर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। जिसमें गांव के तीन युवकों को आरोपित किया। नगर थाना पुलिस ने मेडिकल जांच कराते हुए शनिवार को थाने में मामला दर्ज किया। वहीं रविवार की सुबह छापेमारी कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ जारी है। वहीं घटना में शामिल दो अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इसकी पुष्टि नगर थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने की है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 16 अप्रैल को दोपहर बाद अपने घर से खाना लेकर डेरा की ओर जा रही किशोरी को रामपुर यदू गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने घेर लिया और जबरन बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद तीन युवक किशोरी को लेकर पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन पहुंचे। जहां एक घर में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद युवकों ने किशोरी को मधुबन मलंग चौक के पास छोड़ दिया। देर शाम रोती भटकती किशोरी पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। पूछने पर किशोरी ने आपबीती सुनाई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पीड़िता के स्वजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे स्वजन किशोरी को लेकर शिवहर पहुंचे और शनिवार को एसपी तथा नगर थाना पुलिस को आवेदन देकर इंसाफ मांगा। इसके आलोक में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

chat bot
आपका साथी