ट्रेड यूनियनों की अधिकारों पर नीतीश-मोदी की सरकार कर रही हमला: गोप गुट

बिहार राज्य आशा संघ गोप गुट का प्रथम जिला सम्मेलन संपन्न। सुमन देवी बनी जिलाध्यक्ष। मोदी सरकार फांसीवादी-कारपोरेट और देश पर कंपनी राज थोपने वाली सरकार है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 05:56 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 07:55 AM (IST)
ट्रेड यूनियनों की अधिकारों पर नीतीश-मोदी की सरकार कर रही हमला: गोप गुट
ट्रेड यूनियनों की अधिकारों पर नीतीश-मोदी की सरकार कर रही हमला: गोप गुट

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। बिहार राज्य आशा संघ गोप गुट का पश्चिमी चंपारण का प्रथम जिला सम्मेलन बेतिया स्थित रेड क्रॉस भवन के प्रांगण में संपन्न हो गया। बिहार राज्य संघ के राज्य अध्यक्ष शशि यादव ने कहा कि आशा एवं रसोईया बहनों को सम्मानजनक मजदूरी भी नहीं देती है वही लंबे समय से हासिल ट्रेड यूनियनों की अधिकारों पर नीतीश-मोदी की सरकार हमला कर रही हैं। भाकपा माले नेता विरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार फांसीवादी-कारपोरेट और देश पर कंपनी राज थोपने वाली सरकार है।

   महासंघ गोप गुट के सम्मानित अध्यक्ष राजेंद्र पाठक ने कहा कि सभी के लिए न्यूनतम वेतन 18 हजार का प्रावधान करने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करने, पुरानी पेंशन नीति बहाल करने, शेल्टर होम मामले में राजनीतिक संरक्षण की जांच कराने, आदि सवालो को लेकर संघ को आगे लड़ाई करना होगा। सम्मेलन को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के भूतपूर्व राज्य अध्यक्ष भाग्य नारायण चौधरी, अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, जिला नेताओं में जिलाध्यक्ष राजेंद्र पाठक, संरक्षक शंभू सिंह, राजकिशोर सिंह, वशिष्ठ दुबे, अशोक कुमार वर्मा आदि नेता ओं ने संबोधित किया।

   इसके अलावा भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य सह खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के राज्य अध्यक्ष विरेंद्र प्रसाद गुप्ता, किसान महासभा के सुनील कुमार राव, सुनैना देवी, शिवकुमारी देवी, सुमन देवी, अनिता देवी, सरोज देवी सहित कई नेता उपस्थित थे। सम्मेलन के अंत में आशा संघ का जिला कमेटी का निर्माण किया गया।

   इस अवसर पर राजकिशोर सिंह, सुमन देवी, शिव कुमारी देवी, सुनैना देवी, सीमा देवी, सुनीता देवी, रामावती देवी, प्रतिमा देवी, संजू देवी, तारा देवी, अनीता देवी, मधु देवी, लालमुनी देवी, गायत्री देवी, गुडिय़ा देवी,सरोज देवी, नसीमा खातून, सरिता कुमारी, मंजू देवी, सीमा देवी, आरती देवी, विनीता देवी, हसना खातून, नीतू देवी, सुनीता कुमारी, आशा देवी, काजल कुमारी, चंदा देवी, सरोज देवी, रंभा देवी, रागिनी देवी, पार्वती देवी, सीमा देवी, मनोरमा देवी, संध्या देवी, ज्ञानती देवी, रेणु कुंवर मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी