माल गोदाम के स्थान और विलंब शुल्क में बढ़ोतरी

सोनपुर मंडल ने माल गोदाम के विलंब व स्थान शुल्क में बढ़ोतरी की है। नई दर लागू कर दी गई है। यह 30 दिनों के लिए प्रभावी रहेगा। सोनपुर मंडल के डीआरएम अनिल कुमार गुप्ता के अनुमोदन पर सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद ने इस बाबत पत्र जारी किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 01:49 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 01:49 AM (IST)
माल गोदाम के स्थान और विलंब शुल्क में बढ़ोतरी
माल गोदाम के स्थान और विलंब शुल्क में बढ़ोतरी

मुजफ्फरपुर। सोनपुर मंडल ने माल गोदाम के विलंब व स्थान शुल्क में बढ़ोतरी की है। नई दर लागू कर दी गई है। यह 30 दिनों के लिए प्रभावी रहेगा। सोनपुर मंडल के डीआरएम अनिल कुमार गुप्ता के अनुमोदन पर सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद ने इस बाबत पत्र जारी किया है। सराय, कर्पूरी ग्राम, नारायणपुर अनंत के माल गोदाम प्रभारी को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है। प्रभारी को नोटिस बोर्ड पर सूचना लगाने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के बाद दो माह तक मालगोदाम में काम बंद था। लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद काफी संख्या में मालगाड़ियां पहुंचने लगीं। इससे मालगोदाम की आय बेहतर होने की उम्मीद है। सराय, कर्पूरी ग्राम नारायणपुर अनंत माल गोदाम में नई दर लागू की है। व्यापारियों को अनलोडिग के समय आठ घंटे की छूट दी जाती है। इस पर कोई शुल्क नहीं लगता है। इसके बाद चार घंटे तक सामान्य दर का दो गुणा, चार घंटे के बाद से आठ घंटे तक सामान्य दर का तीन गुणा, आठ घंटे के बाद से 12 घंटे तक सामान्य दर का चार गुणा, 12 घंटे के बाद से आगे तक सामान्य दर का छह गुणा विलंब शुल्क लगेगा। इसके साथ ही स्थान शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई। गोदाम के शेड में सामान रखने पर आठ घंटे की छूट दी जाती है इसमें कोई चार्ज नहीं लगता है। इसके बाद प्रथम चार घंटे तक सामान्य दर का दोगुणा, चार घंटे के बाद से आठ घंटे तक सामान्य दर का तीन गुणा, आठ घंटे के बाद से 12 घंटे तक सामान्य दर का चार गुणा और 12 घंटे के बाद से आगे तक सामान्य दर का का छह गुणा लगेगा। नई दर के अनुसार शुल्क नहीं लगाने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी