मधुबनी के शेल्टर होम से फिर किशोरी लापता, प्रशासन पर उठ रहे सवाल

मुजफफरपुर शेल्टर होम के बाद अब मधुबनी शेल्टर होम को लेकर प्रशासन कठघरे में आ गया है। मधुबनी शेल्टर होम से फिर एक किशोरी लापता हो गई है। दिन पहले सीतामढ़ी से लाया गया था।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 12:06 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 02:12 PM (IST)
मधुबनी के शेल्टर होम से फिर किशोरी लापता, प्रशासन पर उठ रहे सवाल
मधुबनी के शेल्टर होम से फिर किशोरी लापता, प्रशासन पर उठ रहे सवाल

पटना [जेएनएन]। मुजफफरपुर शेल्टर होम के बाद अब मधुबनी शेल्टर होम को लेकर प्रशासन कठघरे में आ गया है। मधुबनी बालिका गृह (शेल्टर होम) से फिर एक किशोरी लापता हो गई है। इसे दो दिन पहले सीतामढ़ी से लाया गया था। किशोरी लापता होने की यह दूसरी घटना है। पहली किशोरी का भी अब तक सुराग नहीं मिला है। 

मधुबनी शेल्टर होम से दोबारा किशोरी के लापता होने की जानकारी मिलते ही सीनयिर अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन इसका भी कोई सुराग नहीं मिला है। बार-बार  बता दें कि इसके पहले भी एक किशोरी वहां के शेल्टर होम से गायब हुई थी, लेकिन उसका भी कई माह के बाद भी पता नहीं चल पाया है। 

नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि स्थानीय बालिका गृह से एक किशोरी के लापता होने की सूचना मिली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उक्त किशोरी मोतिहारी की रहने वाली है तथा वह नौंवीं की छात्र है। उसे बीते दिनों समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर सीतामढ़ी सीडब्ल्यूसी द्वारा मधुबनी बालिका गृह में भर्ती कराया गया था। लेकिन, मंगलवार की रात से वह बालिका गृह से गायब हो गई है। 

र्गौरतलब है कि मुजफफरपुर शेल्टर होम का मामला सामने आने के बाद वहां से तीन-चार माह पहले 14 किशोरियों को मधुबनी के शेल्‍टर होम में भेजा गया था। उनमें से एक किशोरी लापता हो गई थी। प्रशासन के स्‍तर पर काफी खोजबीन की बात कही जा रही है। लेकिन, उस किशोरी का भी अब तक पता नहीं चल पाया है।   

chat bot
आपका साथी