मुजफ्फरपुर में बिहार वूशू एसोसिएशन की आम सभा, मंत्री बोले- सभी जिलों में वूशू खेल को मिलेगा बढ़ावा

भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा है कि खेल के माध्यम से युवा जिला एवं राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर सकते हैं। राज्य सरकार खेल के विकास को समर्पित है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Dec 2020 02:15 AM (IST) Updated:Mon, 14 Dec 2020 02:15 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में बिहार वूशू एसोसिएशन की आम सभा, मंत्री बोले- सभी जिलों में वूशू खेल को मिलेगा बढ़ावा
मुजफ्फरपुर में बिहार वूशू एसोसिएशन की आम सभा, मंत्री बोले- सभी जिलों में वूशू खेल को मिलेगा बढ़ावा

मुजफ्फरपुर। भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा है कि खेल के माध्यम से युवा जिला एवं राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर सकते हैं। राज्य सरकार खेल के विकास को समर्पित है। वूशू के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से राज्य को गौरवान्वित किया है। सूबे के सभी जिलों में इस खेल को बढ़ावा दिया जाएगा। वे रविवार को गोबरसही स्थित एक होटल के सभागार में बिहार वूशू एसोसिएशन की आम सभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बिहार वूशू संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि युवतियों को आत्मरक्षा के लिए वूशू का प्रशिक्षण लेना चाहिए। आत्मरक्षा के साथ-साथ वूशू के माध्यम से वे राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत राज्य को गौरवान्वित कर सकतीं हैं। संघ के महासचिव दिनेश कुमार मिश्रा ने राज्य संघ की उपलब्धियों की जानकारी दी। नए सत्र के लिए संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया। आम सभा में पर्यवेक्षक के रूप में कला, संस्कृति व युवा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आनंदी कुमार, बिहार ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव मो. इम्तियाज व वूशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे समेत दो दर्जन जिला संघों के अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए।

डॉ. अमूल्य अध्यक्ष व सुमन मिश्रा महासचिव निर्वाचित

निर्वाचन पदाधिकारी ईशान राज श्रीवास्तव की देखरेख में संघ का चुनाव हुआ। पटना के वरीय चिकित्सक डॉ. अमूल्य कुमार सिंह को अध्यक्ष, सुमन मिश्रा को महासचिव एवं पवन कुमार साह को कोषाध्यक्ष चुना गया। मुकुटमणि बरनो को वरीय उपाध्यक्ष, सतीश कुमार झा व अभय कृष्ण कनोरिया को उपाध्यक्ष, सुनील कुमार, सूरज कुमार व राजेश कुमार ठाकुर को संयुक्त सचिव, राजेश कुमार साह, पंडित विनय कुमार, मो.अली, प्रियंका देवी व सोनू साह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। भूमि सुधार व राजस्व मंत्री रामसूरत राय को चेयरमैन, दिनेश मिश्रा को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी एवं पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा को संरक्षक बनाया गया।

chat bot
आपका साथी