Muzaffarpur Flood News : गंडक के जलस्तर में वृद्धि जारी , बूढ़ी गंडक और बागमती के जलस्तर में कमी

Muzaffarpur Flood News बागमती और लखनदेई का जलस्तर अब भी लाल निशान के पार। जलस्तर में गिरावट के बावजूद बागमती और लखनदेई लाल निशान से ऊपर बह रही है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 08:45 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 08:45 PM (IST)
Muzaffarpur Flood News : गंडक के जलस्तर में वृद्धि जारी , बूढ़ी गंडक और बागमती के जलस्तर में कमी
Muzaffarpur Flood News : गंडक के जलस्तर में वृद्धि जारी , बूढ़ी गंडक और बागमती के जलस्तर में कमी

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Muzaffarpur Flood News : जिले में एक ओर जहां बागमती, बूढ़ी गंडक और लखनदेई के जलस्तर में गिरावट होने लगी है, वहीं अब गंडक में उफान आ गया है। शुक्रवार को रेवाघाट में गंडक नदी के जलस्तर में 23 सेमी की वृद्धि हुई है। यहां 54.02 मीटर दर्ज किया गया जो डेंजर लेबल से 0.39 सेमी कम है। इधर, जलस्तर में गिरावट के बावजूद बागमती और लखनदेई लाल निशान से ऊपर बह रही है। जबकि, बूढ़ी गंडक के जलस्तर में लगातार गिरावट जारी है। शुक्रवार को कटौझा में बागमती का जलस्तर खतरे के निशान से 0.92 सेमी ऊपर 54.65 मीटर और बेनीबाद में खतरे के निशान 48.68 मीटर से 0.78 सेमी ऊपर 49.45 मीटर दर्ज किया गया।

गायघाट के बोराबारी में लखनदेई नदी का जलस्तर खतरे के निशान 42.00 मीटर से 1.05 मीटर ऊपर 43.05 मीटर दर्ज किया गया है। सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान 52.53 मीटर से 34 सेमी नीचे 52.19 मीटर दर्ज किया गया। मुरौल के दलौल घाट में बूढ़ी गंडक का जलस्तर खतरे के निशान 48.25 मीटर से 1.35 मीटर ऊपर 49.60 मीटर और अहिरवलिया में खतरे के निशान 59.62 से 1.76 मीटर नीचे 57.86 मीटर दर्ज किया गया। कुढऩी के शाहपुर मरीचा में नून नदी का जलस्तर 48.80 मीटर दर्ज किया गया है।  

chat bot
आपका साथी