शादी नहीं होने से निराश युवक ने काटा अपना नाजुक अंग, पश्चिम चंपारण का मामला

पश्‍च‍िम चंपारण में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। युवक के स्‍वजन घर मेें कई बेट‍ियां होने की वजह से शादी को लेकर टाल-मटोल कर रहे थे। फ‍िर क्‍या था युवक ने एक ऐसा फैसला ल‍िया ज‍िसे सुनकर सब हैरान परेशान है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 03:24 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 03:24 PM (IST)
शादी नहीं होने से निराश युवक ने काटा अपना नाजुक अंग, पश्चिम चंपारण का मामला
अस्‍पताल में इलाजरत पश्‍च‍िम चंपारण का युवक ।

बेतिया, जासं। बिहार के पश्चिम चंपारण में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। शादी नहीं होने की वजह से निराश युवक ने लिया अजीबोगरीब फैसला। नेपाल में राज मिस्त्री का काम कर वापस घर लौट रहे साठी के काला बरवा निवासी इरफान शेख ने अपना नाजुक अंग काट लिया है। उसे गंभीर स्थिति में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रमोद तिवारी ने बताया कि इरफान शेख की चिकित्सा की जा रही है। उसकी स्थिति में पहले से सुधार हो रहा है। इरफान के पिता इंतजाब शेख ने बताया कि उनका बेटा नेपाल के खैरहवी में रहकर राज मिस्त्री का काम करता था। चार दिन पहले उसने फोन कर बताया कि वह वापस घर लौट रहा है। दूसरे दिन नेपाल पुलिस ने फोन कर सूचना दिया कि इरफान को नारायणी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसका नाजुक अंग कट कर अलग हो गया है।

परिजन नेपाल जा रहे थे तब तक रक्सौल में इरफान गंभीर स्थिति में परिजनों को मिल गया। परिजन उसे लेकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और उसे इरमजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। इरफान की मां ने बताया कि हमलोग कह रहे थे कि शादी कर देंगे। लेकिन पांच बेटी व पक्का घर नहीं होने के कारण शादी नहीं कर रहे थे। वहीं इरफान ने बताया कि दो व्यक्ति के कहने पर उसने ब्लेड खरीदा और अपने नाजुक अंग काटकर फेंक दिया।

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की यूपी के पडरौना में मौत

लौरिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार निवासी सोहन प्रसाद का पुत्र डब्लू कुमार(26) की मौत संदिग्ध परिस्थिति में यूपी के पडरौना में हो गई। बाजार निवासी नीरज श्याम व संजीव के साथ वह नीरज के आल्टो की चाबी बनवाने गया था। बेहोशी की हालत में उसके बाद साथी पडरौना स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के क्रम में ही अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने वहां पोस्टमार्टम कराने की बात कही थी लेकिन इनके साथी शव को लेकर लौरिया भाग आए थे । स्थानीय लोगों के दबाव पर पुन: पोस्टमार्टम को शव लेकर पडरौना गये हैं।

chat bot
आपका साथी