समस्तीपुर में आज से घर-घर और स्कूलों में जाकर बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि नाशक दवा

सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने जिले में चलने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की जानकारी दी। बताया कि कोरोना महामारी के दौरान स्कूल न खुलने से बच्चों को कृमि नाशक दवा अल्बेंडाजोल की उपलब्धता सुनिश्चित करने कठिनाइयां हुई है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 12:53 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 01:25 PM (IST)
समस्तीपुर में आज से घर-घर और स्कूलों में जाकर बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि नाशक दवा
कृमि मुक्ति अभियान की सफलता को लेकर अधिकारियों को अनुश्रवण का मिला टास्क।

समस्तीपुर,जासं। जिले में आज से घर-घर, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में जाकर दो से 19 वर्ष के बच्चों को कृमिनाशन हेतु अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत 16 से 21 सितंबर तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बच्चों को स्कूलों के अलावा घर-घर जाकर कृमि नाशक दवा का वितरण किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने जिले में चलने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की जानकारी दी। बताया कि कोरोना महामारी के दौरान स्कूल न खुलने से बच्चों को कृमि नाशक दवा अल्बेंडाजोल की उपलब्धता सुनिश्चित करने कठिनाइयां हुई है।

अब 21 सितंबर तक साप्ताहिक अभियान चलाते हुए बच्चों को घर-घर जाकर कृमि नाशक दवा बांटी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य में एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत दो से 19 साल तक के बच्चों तथा विद्यालय नहीं जाने वाले एक से दो वर्ष तक के बच्चों को दवा दी जाएगी । जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिन्हा ने बताया कि दो से 19 वर्ष के बच्चों को पूरी गोली खिलाई जानी है जबकि एक से दो साल तक के बच्चों को आधी गोली दी जानी है।

जूस पिलाकर प्राचार्य ने छात्रों का अनशन तोड़वाया

मोतीपुर (मुजफ्फरपुर), संस : प्रखंड के महम्मदपुर बलमी स्थित जीवछ महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की मांगों को लेकर तीन दिनों से चल रहा छात्रों का अनिश्चितकालीन अनशन बुधवार को समाप्त हो गया। अनशनकारी छात्रों को प्राचार्य संजीव कुमार और सीनेटर प्रो. मनोज कुमार सिंह ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। प्राचार्य ने बताया कि छात्रों की मांगों पर गंभीरता से लिया गया है और जरूरी मांगों को मान लिया गया है। उन्होंने बताया कि छात्रों की मांगो पर शीघ्र ही अमलीजामा पहनाने के लिए कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रो संत साह और प्रो बिंदा राम को उत्तरदायित्व सौंपा गया है। अनशनकारी छात्रों में रवि कुमार, अमरजीत सिंह, अंकुर सिंह, सन्नी राज, आकाश, सुमित, विक्की, अभिषेक, अरविंद आदि शामिल थे।

शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का मिला टास्क

शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया गया है, ताकि कोई बच्चा इस अभियान में छूटे नहीं। इसके लिए आशा घर-घर जाकर बच्चों को कृमिनाशक दवा की खुराक देंगी । इसके लिए आशा और इस अभियान से जुड़े कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। साथ ही अनुश्रवण को लेकर टीम की तैनाती भी कर दी गई है। 

chat bot
आपका साथी