Sitamarhi:16 बरस की लड़की को घर से उठाकर बंसवारी में ले गए चार बदमाश और फिर बारी-बारी से...

सीतामढ़ी जिला के एक गांव में चार बादमाश एक नाबालिग लड़की को घर से उठाकर ले गए। चारों ने उसके साथ बारी-बारी से दुराचार किया। फिर पीडि़ता को उसके घर के पास छोड़ गए। इस संबंध में पीडि़ता के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपित फरार हैं।

By Vinay PankajEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 07:35 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 07:45 AM (IST)
Sitamarhi:16 बरस की लड़की को घर से उठाकर बंसवारी में ले गए चार बदमाश और फिर बारी-बारी से...
परिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की सामूहिक दुराचार की शिकार हुई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

 सीतामढ़ी, जागरण संवाददाता। सीतामढ़ी जिला अंतर्गत परिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 साल की एक नाबालिग लड़की को चार मनचले उठाकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। घटना पहली मार्च की बताई गई है। इस मामले में लड़की के पिता ने परिहार थाने में उन चारों बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मामला दर्ज होने के बाद से सभी आरोपित फरार 

केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपित फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि इस संबंध में अभी पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: Madhubani: बस की सीट के नीचे ग‍िफ्ट की तरह सजाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

लड़की को घर से उठाकर बंसवारी में ले गए 

पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी कि चारों बादमाश लड़की को घर से उठाकर बंसवारी में ले गए। चारों ने उसके साथ बारी-बारी से उसे साथ दुराचार किया। फिर पीडि़ता को उसके घर के पास छोड़ गए। उन चारों की पहचान राजा कुमार, गुंजेश कुमार, मिश्रीलाल एवं नंदन कुमार के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनाधार बढ़ाने के ल‍िए अपनाने जा रही इटली मॉडल 

पंचायती के बाद चारों आरोपित गांव छोड़ भाग निकले 

आवेदन में कहा गया है कि देररात सभी आरोपी पीडि़ता के घर में घुस आए। उसका मुंह बंद किया और घर से उठा ले गए। पीडि़ता ने स्वजनों को आपबीती सुनाई। मामले को लेकर गांव में अगले दिन पंचायत भी हुई। लेकिन, आरोपितों ने पंचायती नहीं मानी। पंचायती के बाद चारों आरोपित गांव छोड़ भाग निकले। इस घटना के बाद से गांव में चर्चा का बाजार गर्म है।

यह भी पढ़ें: Darbhanga Flight Service News: अप्रैल में यहां से शुरू हो सकती इंडिगो एयरलाइंस की सेवा

हाल के दिनों में सामूहिक दुराचार की यह दूसरी वारदात 

बताते चलें कि सामूहिक दुराचार की हाल के दिनों में बेला थाना क्षेत्र के बाद यह दूसरी वारदात है। 19 फरवरी को सामने आई थी जिसमें दो आरोपित गिरफ्तार भी हुए थे।

chat bot
आपका साथी