कांटी में जले चार घर, लाखों की क्षति

कांटी प्रखंड के सेरुकाही गाव में गुरुवार को हुई अगलगी में चार परिवारों के घर जलकर नष्ट हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 01:22 AM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 01:22 AM (IST)
कांटी में जले चार घर, लाखों की क्षति
कांटी में जले चार घर, लाखों की क्षति

मुजफ्फरपुर: कांटी प्रखंड के सेरुकाही गाव में गुरुवार को हुई अगलगी में चार परिवारों के घर जलकर नष्ट हो गए। फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाया गया। अगलगी में सुरेश महतो, राजकुमार महतो, दीपक महतो की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। कपड़ा, बर्तन, घरेलू उपयोग की अन्य सामग्री सहित लाखों की संपत्ति जलने की सूचना है। सूचना पर सीओ शिवशकर गुप्ता ने हल्का कर्मचारी से क्षति का आकलन करते हुए सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।

घर पर हमला कर चार को किया जख्मी, हजारों की लूट

मोतीपुर थाना के रामपुर ऊगन गाव में बुधवार की रात दबंगों ने जनीसुल हक के घर पर हमला कर चार लोगों को धारदार हथियार से घायल कर दिया। इस दौरान घर में लूटपाट भी की गई। इस बावत मो. फैयाज, हसीन अख्तर, मो. तबरेज, मो. आशिक अली सहित अन्य के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी गई है। बताया गया कि जनीसुल हक की पत्नी शबीना खातून परिवार के साथ घर में बैठी थी। इसी क्रम में मो. फैयाज ने सहयोगियों के साथ अचानक घर पर हमला कर दिया। घर में घुसकर जमकर उपद्रव मचाया। गृहस्वामी की पत्नी के अलावा पुत्र जाकिर, ताहिर व पुत्री सुबी खातून को धारदार हथियार से घायल कर दिया। घर से नकदी 25 हजार, तीन भर सोना एवं सोने की चेन लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी मे भर्ती कराया। आरोपितों में आशिक अली कांटी थाना का फरारी अभियुक्त बताया गया है। घटना के बाद दो पक्षों में तनाव व्याप्त है। पूर्व मुखिया मजहरूल हक ने प्रशासन से हमलावरों की गिरफ्तारी की माग की है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि आवेदन की जाच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी