मोतिहारी में दुर्गापूजा ड्यूटी से गायब मिले चार दर्जन अफसर, डीएम ने वेतन पर लगाई रोक

डीएम की इस कार्रवाई से डयूटी से फरार कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम अशोक ने सभी पदाधिकारियों को दुर्गापूजा के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने व सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 05:18 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 05:18 PM (IST)
मोतिहारी में दुर्गापूजा ड्यूटी से गायब मिले चार दर्जन अफसर, डीएम ने वेतन पर लगाई रोक
बुधवार को निरीक्षण में सभी मौके पर नहीं मिले थे।

मोतिहारी, जासं। पर्व त्यौहारों के मौके पर कानून व्यवस्था के अनुपालन में अधिकारियों की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिलाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त किए गए करीब चार दर्जन अधिकारी अपनी ड्यूटी से गायब पाए गए हैं। जिलाधिकारी ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सभी अधिकारियों का वेतन रोकते हुए जवाब तलब किया है। बताया जाता है कि जिलाधिकारी द्वारा गठित एक टीम ने 13 अक्टूबर को सभी प्रतिनियुक्ति स्थलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में भिन्न भिन्न पूजा नियंत्रण कक्ष से प्रतिनियुक्त अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इसको लेकर बिना सूचना के दुर्गापूजा में प्रतिनियुक्त स्थल से गायब रहने वाले पदाधिकारियो का वेतन बंद करते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब तलब किया है।

डीएम की इस कार्रवाई से डयूटी से फरार कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। बताते चलें कि डीएम श्री अशोक ने सभी पदाधिकारियों को दुर्गापूजा के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने व सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। बुधवार को निरीक्षण में जो अधिकारी फरार पाए गए उसमें सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा कोषांग,सहायक अभियंता लोक अभियंत्रण विभाग सहित 40 पदधिकारी प्रतिनियुक्त स्थल से अनुपस्थिय पाए गए। डीएम ने स्पष्टीकरण पत्र में बताया है कि प्रतिनियुक्त स्थल से बिना सूचना से गायब रहना घोर लापरवाही, कार्य में शिथिलता और अकर्णमयता का घोतक है। संतोषजनक स्पष्टीकरण का जबाब नही मिलने पर अगले आदेश तक अनुपस्थित सभी पदाधिकारियो के वेतन पर रोक लगाया गया है। 

chat bot
आपका साथी