हथौड़ी में खेलने जा रहे चार बच्चों पर गिरी दीवार, जख्मी

हथौड़ी थाना क्षेत्र के सहिलारामपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम तपेश्वर महतो के मकान की दीवार अचानक गिर गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 01:37 AM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 01:37 AM (IST)
हथौड़ी में खेलने जा रहे चार बच्चों पर गिरी दीवार, जख्मी
हथौड़ी में खेलने जा रहे चार बच्चों पर गिरी दीवार, जख्मी

मुजफ्फरपुर : हथौड़ी थाना क्षेत्र के सहिलारामपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम तपेश्वर महतो के मकान की दीवार अचानक गिर गई। लगातार वर्षा के कारण मकान की दीवार काफी कमजोर हो गई थी। उस समय मकान के पास से गुजर रहे चार बच्चे उसमें दब गए जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में राधिका कुमारी (9) किरण कुमारी (7), कौशल्या कुमारी (6) व रोहण कुमार (2) शामिल हैं। ये हरेंद्र महतो, अशोक महतो व राकेश महतो के बच्चे हैं। सभी एक ही परिवार के बच्चे हैं। चारों एक साथ खेलने जा रहे थे। इस घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। भारी मशक्कत के बाद सभी को दीवार के मलबे से बाहर निकाला गया। सभी को पीएचसी ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीच रेफर कर दिया गया। सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बच्चे हाथ में हाथ डाल कर जा रहे थे खेलने : घायल एक बच्चे की मां ने बताया कि उस समय वर्षा नहीं हो रही थी। चारों बच्चे खेलने जा रहे थे। सभी हाथ में हाथ डाल कर तपेश्वर महतो के मकान की दीवार के नजदीक से होकर गुजर रहे थे। अचानक दीवार भड़भड़ाकर गिर गई। चारो बच्चे उसके मलबे में दब गए। इसमें तपेश्वर महतो की पोती भी शामिल थी। स्वजनों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन बच्चों को बाहर निकाला। बताया गया कि घर काफी पुराना था जो लगातार हो रही वर्षा को नहीं झेल सका। इधर, आज शाम गांव में एक झोपड़ी भी गिर गई थी जिसमें दो बच्चे दब गए थे जिन्हें सही सलामत निकाल लिया गया।

chat bot
आपका साथी