चेन छिनतई गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

अहियापुर थाना के शेखपुर ढाब में छापामारी कर पुलिस ने चेन छिनतई गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 01:10 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 01:10 AM (IST)
चेन छिनतई गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
चेन छिनतई गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना के शेखपुर ढाब में छापामारी कर पुलिस ने चेन छिनतई गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान शेखपुर ढाब के राहुल कुमार, सुरेश सहनी, आनंद विहार कॉलनी के मोनू कुमार व सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर के फुलवरिया के वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सभी बदमाश ऑटो से छिनतई की घटना को अंजाम देता था। पुलिस एक ऑटो को भी जब्त की है।

जीविका कर्मी के घर में चोरी

सदर थाना के कच्ची- पक्की के निकट इंद्रा कॉलोनी में जीविका कर्मी अनसुइया कुमारी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने उनके घर से लैपटॉप व मोबाइल की चोरी कर ली। उनकी बेटी चारुलता ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि वे मूल रूप से सकरा प्रखंड के सुंदरपुर गांव की रहने वाली हैं। वर्तमान में कच्ची- पक्की इंद्रा कॉलोनी में अपनी मां और बहन के साथ रहती है। रात सभी लोग खाना खाकर सो गए। खिड़की के बगल में टेबल पर रखा लैपटॉप और मोबाइल को बाहर से ही खींच लिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

मोबाइल झपट कर फरार

करजा थाना क्षेत्र के नरहर सराय कदाने नदी पुल के समीप झपट्टा मार गिरोह के सदस्यों ने मोबाइल झपट लिया। इस संबंध में नरहरसराय निवासी कृष्णा कुमार ने थाने में बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आवेदक ने बाइक का नंबर भी आवेदन के साथ संलग्न किया है । इस संबंध में थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि मामले की जाच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी