सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामले के आरोपित गिरफ्तार

साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाव में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या मामले के सभी प्राथमिकी अभियुक्त पहाड़पुर मनोरथ निवासी गुलशन कुमार चंचल कुमार अभिनय कुमार व राजा कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 01:52 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 01:52 AM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामले के आरोपित गिरफ्तार
सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामले के आरोपित गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाव में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या मामले के सभी प्राथमिकी अभियुक्त पहाड़पुर मनोरथ निवासी गुलशन कुमार, चंचल कुमार, अभिनय कुमार व राजा कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे शव बरामदगी की दिशा में पूछताछ कर रही है। एसडीपीओ सरैया राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व से हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के साथ काड में उनकी संलिप्तता की जाच की जा रही है। इधर, एसएसपी जयंत कांत के निर्देश के बाद भी दहशत में जी रहे पीड़ित परिवार की सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की जा सकी। इससे परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से काफी डरे व सहमे हैं। बता दें कि बुधवार की रात एसएसपी मामले की जांच करने यहां आए थे। इस क्रम में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का विश्वास दिलाते हुए स्थानीय थानाध्यक्ष को डरे सहमे परिवार की सुरक्षा हेतु चार एक का फोर्स प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया था। पीड़ित परिवार पूरे दिन फोर्स की प्रतीक्षा करता रहा, लेकिन फोर्स की प्रतिनियुक्ति नहीं हुई। मृतका के पिता ने बताया कि एसएसपी ने फोर्स तैनात करने की बात कही, लेकिन अबतक फोर्स नहीं आया। इससे परिवार के लोग काफी दहशत में हैं। परिवार के लोगों ने अपने को घर में कैद कर लिया है। बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गाव में किशोरी के साथ दो बार सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल के बाद उसकी हत्या कर शव को जला दिया गया था।

आक्रोश मार्च आज

साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामले के खिलाफ दी प्लुरलस पार्टी कल शुक्रवार को साहेबगंज में आक्रोश मार्च निकालेगी। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के वरीय नेत्री डॉ. मीरा कौमुदी ने घटनास्थल पर पत्रकारों को दी। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। कहा कि इस जघन्य अपराध को दबाने के लिए गाव में पंचायती करने वालों पर भी मामला दायर होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी