पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर में पूर्व प्रमुख के पति की चाकू से गोदकर हत्या, मुखिया पति की हालत गंभीर

पीपरा खेम पंचायत की मुखिया के पति जेपी अस्थाना भी बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। चिंताजनक हालत में उनको जिला मुख्यालय स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:33 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 10:33 AM (IST)
पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर में पूर्व प्रमुख के पति की चाकू से गोदकर हत्या, मुखिया पति की हालत गंभीर
पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर में पूर्व प्रमुख के पति की चाकू से गोदकर हत्या, मुखिया पति की हालत गंभीर

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। जिले के कल्याणपुर में बदमाशों ने वहां की पूर्व प्रमुख के पति जितेंद्र चौधरी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वहीं, पीपरा खेम पंचायत की मुखिया के पति जेपी अस्थाना भी बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। चिंताजनक हालत में मुखिया पति को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मगर, आपसी विवाद और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कयास लगाए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

बताया जाता है कि शनिवार की देर रात दोनों किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। पीपरा खेम हाईस्कूल के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी गाड़ी रोक कर हमला कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। 

chat bot
आपका साथी