Darbhanga: सरकार की विफलता का परिणाम है मधुबनी का मोहम्मदपुर 'नरसंहार': लवली आनंद

मधुबनी के मोहम्मदपुर में सामूहिक हत्याकांड पर पूर्व सांसद लवली आनंद ने सरकार को घेरा। बोलीं - मोहम्मदपुर में सामूहिक हत्याकांड की घटना सुशासन सरकार की विफलता का परिणाम है। विधायक चेतन आनंद बोले- महमदपुर सामूहिक हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराई जाए।

By Murari KumarEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 09:40 AM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 05:31 PM (IST)
Darbhanga: सरकार की विफलता का परिणाम है मधुबनी का मोहम्मदपुर 'नरसंहार': लवली आनंद
सिंहवाड़ा मधुबनी जाने के क्रम में कार्यकर्ताओ से बात करती पूर्व सांसद लवली आनंद।

दरभंगा, जासं। मधुबनी जिला के मोहम्मदपुर में सामूहिक हत्याकांड की घटना सुशासन सरकार की विफलता का परिणाम है। उपरोक्त बातें पूर्व सांसद लवली आनंद ने मंगलवार को भराठी के पूर्व पैक्स अध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह के आवास पर मधुबनी जाने के क्रम में कही। कहा सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल में बढ़ती आपराधिक की घटनाओं को देख हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है। मोहम्मदपुर में नरसंहार करने वाले को सरकारी तंत्र बचाने में लगा है। पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच सीबीआई से होनी चाहिए। बेनीपट्टी थानाध्यक्ष के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई महज एक दिखावा है। 

वहीं बिस्कोमान  के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने कहा मामूली विवाद में पांच लोगों की नृशंस हत्या कायरता का परिचायक है। राज्य सरकार हर मोर्चा पर विफल है। सरकार को मृत  लोगों के परिवार  के बीच जाकर बताना चाहिए कि इस घृणित हत्याकांड में अबतक क्या कार्रवाई हुई है। क्षत्रीय महासभा को संगठित होने की जरूरत है। ताकि, भविष्य में इस तरह के घटना की पुनरावृति नहीं हो। मौके पर पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह, राजेश सिंह, अनिल सिंह, प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

महमदपुर सामूहिक हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराई जाए : विधायक चेतन आनंद 

राजद विधायक चेतन आनंद का मंगलवार को दरभंगा सर्किट हाउस में राजद कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि मधुबनी के महमदपुर सामूहिक हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराई जाए। कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों का उठना बैठना पुलिस पदाधिकारियों और विधायक के साथ रहा है। पुलिस घटना स्थल पर चार घंटे विलंब से पहुंची। जो सवाल खड़े कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी