मुजफ्फरपुर में मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई के लिए बनाया गया उडऩदस्ता दल

म्मुजफ्फरपुर डीएम व एसएसपी ने जारी किया संयुक्त आदेश। पांच दिसंबर तक लागू रहेगा यह आदेश। राज्य सरकार के निर्देश पर सात उडऩदस्ता दल बनाए गए हैं। ये दल दुकानों व मॉल में अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई करेंगे।

By Vinay PankajEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 12:19 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 12:19 PM (IST)
मुजफ्फरपुर में मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई के लिए बनाया गया उडऩदस्ता दल
मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई करेगा उडऩदस्ता

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में सात उडऩदस्ता दल बनाए गए हैं। ये दल दुकानों व मॉल में अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई करेंगे। वहीं बिना मास्क लगाए वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती की जाएगी। उनके वाहनों को जब्त किया जाएगा। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी जयंत कांत ने इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी किया है। यह आदेश मंगलवार से पांच दिसंबर तक लागू रहेगा।

दल में एक-एक मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया है। सभी दल के साथ पर्याप्त संख्या में जवानों की भी तैनाती की गई है।

अनुमंडल पूर्वी क्षेत्र के लिए सबसे अधिक तीन दल बनाए गए हैं। इसके अलावा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, थानाध्यक्षों को भी मास्क पहनने के नियम को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया गया है।

जारी संयुक्त आदेश के अनुसार सभी दुकानों व मॉल में बिना मास्क के प्रवेश वॢजत किया गया है। दुकानदारों को भी मास्क लगाकर रहना है। वहीं बिना मास्क के वाहन चलाने पर भी रोक है।

पूर्वी अनुमंडल क्षेत्र में अधिक मॉल व दुकान होने के कारण तीन दल बनाए गए हैं। इसके अलावा एक दल रेलवे स्टेशन पर तैनात रहेगा। बैरिया व इमली चट्टी बस स्टैंड पर भी अलग-अलग दल की तैनाती की गई है। पश्चिमी अनुमंडल क्षेत्र के लिए एक टीम तैनात रहेगी।

जहां भी नियम का उल्लंघन किया जाएगा वहां यह टीम कार्रवाई करेगी। वहीं दोनों एसडीएम को दुकान, मॉल को बंद करने के लिए अधिकृत किया गया है। नियम तोडऩे वाले सार्वजनिक वाहनों के परिचालन को बंद करने के लिए भी दोनों पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 

chat bot
आपका साथी