पुष्प-पत्र प्रदर्शनी में निखरी छटा

राष्ट्रकवि दिनकर अकादमी की ओर से अहियापुर स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित तिरहुत पुष्प पत्र प्रदर्शनी में शनिवार को रंगबिरंगी सुषमा एक ही स्थान पर सिमट गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jan 2018 02:18 AM (IST) Updated:Sun, 28 Jan 2018 02:18 AM (IST)
पुष्प-पत्र प्रदर्शनी में निखरी छटा
पुष्प-पत्र प्रदर्शनी में निखरी छटा

मुजफ्फरपुर। राष्ट्रकवि दिनकर अकादमी की ओर से अहियापुर स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित तिरहुत पुष्प पत्र प्रदर्शनी में शनिवार को रंगबिरंगी सुषमा एक ही स्थान पर सिमट गई। विविध रंगों के फूल व रंगबिरंगे पत्तों की छटा देखते बनती थी। चार अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित प्रदर्शनी में 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने इसमें अपने गमले में लगे वनस्पतियों का प्रदर्शन किया। उद्घाटन बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने किया। प्रदर्शनी संयोजक देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी में शामिल प्रतिभागियों को रविवार को नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा। अकादमी निदेशक आचार्य चंद्रकिशोर पाराशर ने बताया कि आयोजन का मूल उद्देश्य लोगों में प्रकृति व फूल के पौधों के संरक्षण व संव‌र्द्धन के प्रति चेतना जागृत करनी है। मौके पर डॉ.रमेश केजड़ीवाल, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।

इसके पूर्व साहित्योत्सव का उद्घाटन बिहार विवि के पूर्व कुलपति डॉ.प्रसून कुमार राय ने किया। उन्होंने साहित्य को समाज का दर्पण बताया। कहा कि यह समाज की वास्तविक दशा व दिशा को प्रदर्शित करता है। विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से व्यक्ति और समाज को रचनात्मक ऊर्जा मिलती है। पूर्व मुखिया उमाशंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि साहित्यकार युगद्रष्टा होते हैं। अध्यक्षता आचार्य चंद्रकिशोर पाराशर ने की। मौके पर विष्णुकांत झा, डॉ.रवीन्द्र उपाध्याय, संजय गर्ग, ठाकुर विनय कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी