समस्तीपुर के इस कम्युनिटी किचेन में प्रशासनिक दुर्दशा, 24 घंटे में एक ही समय मिलता है खाना

समस्तीपुर के कल्याणपुर के बाढ़ पीड़ितों के साथ हो रही मनमानी। रात के दस बजे पहुंची जागरण की टीम तो सच आया सामने। इसी प्रखंड में एक समाजसेवी करवा रहे भंडारा लोगों को दे रहे भोजन।

By Murari KumarEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 12:34 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 12:34 PM (IST)
समस्तीपुर के इस कम्युनिटी किचेन में प्रशासनिक दुर्दशा, 24 घंटे में एक ही समय मिलता है खाना
समस्तीपुर के इस कम्युनिटी किचेन में प्रशासनिक दुर्दशा, 24 घंटे में एक ही समय मिलता है खाना

समस्तीपुर, जेएनएन। जिले के कल्याणपुर प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों के साथ हो रही मनमानी। पीड़ितों के लिए प्रशासनिक स्तर पर चलाए जा रहे कम्यूनिटी किचेन में रह रहे लोगों को 24 घंटे में एक ही बार भोजन उपलब्ध कराया जाता है। शेष समय भगवान भरोसे उनकी जिंदगी कटती है। यह हाल वहां पिछले कई दिनो से जारी है। मंगलवार की रात जब दैनिक जागरण की टीम ने वहां दस्तक दी तो सच सामने आया। अंचलाधिकारी को भी वहां बुलाया गया। उन्होंने भी अपने कानों से पीड़ितों की परेशानी को सूना और नजरों से देखा।

 इसी प्रखंड के मदनपुर गांव में एक ऐसे भी समाजसेवी हैं जो अपने खर्च से बाढ़ पीड़ितों को भोजन करवा रहे हैं। बिना किसी लोभ लालच के।  प्रशासनिक कम्यूनिटी किचेन में रह रहे  अधिकांश पीड़ितों ने बताया कि पिछले कई दिनों से यहां एक ही समय में भोजन दिया जाता है। ऐसे में इसी प्रखंड में एक ऐसे भी समाजसेवी हैं जो पिछले चार दिनों से लगातार पीड़ितों को भोजन करवा रहे हैं। वह भी आइटम बदल-बदल कर। ये हैं मदनपुर गांव निवासी मदन मोहन ठाकुर। वे पिछले कई दिनों से आस-पास के गांव के बाढ़ पीड़ितों को लगातार भोजन करवा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी