उत्तर बिहार की नदियों में उतार चढ़ाव जारी, मधुबनी और समस्तीपुर के कई गांवों में बाढ़ का कहर Muzaffarpur News

दरभंगा के कुशेश्वस्थान प्रखंड के कई गांवों में पानी तेजी से फैल रहा है। लोग नावों से आवागमन कर रहे हैं। वहीं मुजफ्फरपुर और चंपारण में नदियां स्थिर रहीं।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 10:31 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 10:31 PM (IST)
उत्तर बिहार की नदियों में उतार चढ़ाव जारी, मधुबनी और समस्तीपुर के कई गांवों में बाढ़ का कहर Muzaffarpur News
उत्तर बिहार की नदियों में उतार चढ़ाव जारी, मधुबनी और समस्तीपुर के कई गांवों में बाढ़ का कहर Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। उत्तर बिहार में शनिवार को नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव जारी रहा। इसके बावजूद मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड और समस्तीपुर के दियारे इलाके में बाढ़ का कहर जारी रहा। दरभंगा के कुशेश्वस्थान प्रखंड के कई गांवों में पानी तेजी से फैल रहा है। वहीं, मुजफ्फरपुर और चंपारण में नदियां स्थिर रहीं। 

मधुबनी जिले के लदनियां में छोटी नेपाली नदियां उफान पर रहीं। इससे स्थिति गंभीर हो गई। प्रखंड मुख्यालय से कई गांवों का सड़क संपर्क भी भंंग हो गया है। लोग नावों से आवागमन कर रहे हैं। हालांकि, कमला बलान व कोसी के जलस्तर में कमी आने से थोड़ी राहत है। 

समस्तीपुर जिले के मोहनपुर में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से स्थिति विकराल होने लगी है। आठ प्राथमिक और मध्य विद्यालय अब तक प्रभावित हैं।  अद्र्धवार्षिक परीक्षा से कई छात्र वंचित रह गए। फसलें डूब गई हैं। बांध पर पानी का दबाव बढ़ गया है। मोहिउद्दीननगर में गंगा व वाया नदी में जारी उफान से नौ पंचायतों की स्थिति गंभीर है। सड़कों पर तेज गति से पानी का बह रहा है। कई विद्यालयों में गंगा का पानी प्रवेश कर गया है। 

उधर, दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में कमला-बलान नदी के जलस्तर में कमी आने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, कुमरौल गांव के पास टूटान स्थल से पानी कई गांवों में फैल रहा है। कुशेश्वरस्थान में कमला नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। कई पंचायतों में पानी फैल रहा है।  

chat bot
आपका साथी