वर्चुअल सम्मेलन में पांच हजार युवा हुए शामिल

युवा जदयू की वर्चुअल रैली में जिला के पांच हजार कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष संतोष भास्कर ने कहा कि प्रदेश कार्यालय से जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सांसद आरसीपी सिंह व युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अभय कुशवाहा ने संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 01:59 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 01:59 AM (IST)
वर्चुअल सम्मेलन में पांच हजार युवा हुए शामिल
वर्चुअल सम्मेलन में पांच हजार युवा हुए शामिल

मुजफ्फरपुर। युवा जदयू की वर्चुअल रैली में जिला के पांच हजार कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष संतोष भास्कर ने कहा कि प्रदेश कार्यालय से जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सांसद आरसीपी सिंह व युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अभय कुशवाहा ने संबोधित किया। सांसद सिंह ने कहा कि बूथ पर युवाओं की ताकत से मजबूती मिलेगी। बूथ स्तर पर सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार होना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कोरोना को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क अभियान को तेज करना है। सरकार के काम को आम जनता तक पहुंचाना है। विपक्षी पार्टियों के पास विकास को कोई विजन नही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार विकास कर रहा है। जनता को मुख्यमंत्री पर विश्वास है।

साहेबगंज में युवा जदयू का वर्चुअल संवाद : साहेबगंज प्रखंड की बैद्यनाथपुर पंचायत में युवा जदयू वर्चुअल युवा संवाद में संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह तथा युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा को कार्यकर्ताओं ने सुना। युवाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्य को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मौके पर खाद्य सुरक्षा आयोग के पूर्व सदस्य रामनरेश मालाकार, दिल्ली प्रदेश महासचिव रंजन पटेल ,उज्जवल कुमार, रमेश यादव, अनिल कुमार साह, विनोद मालाकार, संजय मुखिया, शिवशकर चौरसिया तथा संदीप कुमार थे।

कांटी में वर्चुअल रैली की तैयारी :जदयू प्रखंड अध्यक्ष सौरव कुमार साहब के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंचायतों में पहुंच नीतीश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। पार्टी नेताओं के साथ वर्चुअल संवाद से जोड़ने के लिए पार्टी लिंक पर अधिकाधिक साथियों को जोड़ने का आह्वान किया। मौके पर मौके पर इनरदेव राम उर्फ पप्पू राम, विनोद राम, अजय राम, चंदन ठाकुर, आशुतोश ठाकुर, रामदत्त महतो, हेमंतराज, चंदन पाडेय, आशुतोष ठाकुर, मो. मुमताज, सरोज पटेल, जकी अहमद आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी