मुजफ्फरपुर के प्रिंस को गोली मारने के मामले में पांच संदिग्ध हिरासत में

17 अक्टूबर की देर रात बलहा गांव के प्रिंस कुमार को बाइक सवार बदमाशों ने कई गोलियां मारी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसका उपचार किया जा रहा है। एसएसपी ने कांटी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की थी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 09:55 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 09:55 AM (IST)
मुजफ्फरपुर के प्रिंस को गोली मारने के मामले में पांच संदिग्ध हिरासत में
एसएसपी ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है।

मुजफ्फरपुर, जासं। कांटी थाना के बलहा गांव के प्रिंस कुमार को गोली मारने के मामले में विशेष पुलिस टीम ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। कुशी व अन्य गांव में छापेमारी कर पुलिस ने सभी को संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। नगर थाने पर लाकर सभी से पूछताछ की जा रही है। 

यह है मामला

17 अक्टूबर की देर रात बलहा गांव के प्रिंस कुमार को बाइक सवार बदमाशों ने कई गोलियां मारी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसका उपचार किया जा रहा है। इस घटना में संलिप्तों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने कांटी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की थी। इस टीम ने शनिवार की रात कुशी गांव में छापेमारी कर दो व अन्य गांव से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एसएसपी ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

chat bot
आपका साथी