Coronavirus Madhubani Update: मधुबनी में पांच और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या दो सौ पार

Madhubani Coronavirus News Update मधुबनी में सोमवार को कोरोना के पांच पाज़िटिव मामले सामने आए। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 204 हो गई है। वहीं 78 रिकवर हो चुके हैं।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 09:13 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 09:13 PM (IST)
Coronavirus Madhubani Update: मधुबनी में पांच और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या दो सौ पार
Coronavirus Madhubani Update: मधुबनी में पांच और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या दो सौ पार

मधुबनी, जेएनएन। Madhubani Coronavirus News Update: जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो सौ पार कर गई है। मंगलवार को जिले के पांच और व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इसकी पुष्टि राज्य स्वास्थ्य विभाग ने की है। इसके अनुसार आज पॉजिटिव पाए गए सभी व्यक्ति राजनगर के हैं। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 204 हो गई है। वहीं यहां संक्रमित 78 व्यक्ति स्वस्थ भी हो चुके हैं।

क्वारंटाइन सेंटर से घर लौटे दो प्रवासियों की मौत

जिले के हरलाखी प्रखंड की कौआहा पंचायत में क्वारंटाइन सेंटर से घर लौटै दो दो प्रवासियों की मौत हो गई। सोमवार को दोनों की तबीयत अचानक खराब हुई थी। चिकित्सक के पास ले जाने से पहले ही दाेनों की मौत हो गई। दोनों की पहचान प्रखंड के कौआहा निवासी विजय राउत व कृपाल राउत के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विजय राउत पिछले दिनों कोलकाता से आया था। वहीं कृपाल छपरा से आया था। इसके बाद उन्हें पंचायत के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। क्वारंटाइन सेंटर 14 दिनों की क्वारंटाइन अवधि पूरी कर दोनों घर चले गए थे।

मधुबनी के वरीय पदाधिकारी की रिपोर्ट आई निगेटिव 

जिले के एक वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी की कोविड-19 की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जानकारी उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर दी है। इसमें उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से उनमें कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे थे। इसे देखते हुए कोविड-19 की जांच के लिए दूसरा सैंपल आरएमआरआइ, पटना भेजा गया। इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। 

chat bot
आपका साथी