मधुबनी में सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में पांच घायल, दो की हालत गंभीर

मधुबनी के अंधराठाढ़ी में अंधरा-अररिया मुख्य सड़क पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 03:51 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 03:51 PM (IST)
मधुबनी में सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में पांच घायल, दो की हालत गंभीर
मधुबनी में सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में पांच घायल, दो की हालत गंभीर

मधुबनी, जेएनएन। अंधराठाढ़ी में अंधरा-अररिया मुख्य सड़क पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इनमें से दो को डीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना सुबक के करीब नौ बजे घटी। बताया जा रहा कि दोनों बाइक ओवर स्पीड थी। घायलों की पहचान गनौली के रजनीश झा (23), रौशन झा (26), योगेश झा (22) और डुमरा के अजय राम (18) व मो. शहाबुद्दीन (20) के रूप में हुई है। रजनीश और अजय राम को डीएमसीएच रेफर किया गया है।

chat bot
आपका साथी