प्रेमिका के पति की हत्या की साजिश में पांच गिरफ्तार

प्रेमिका की शादी से नाराज होकर उसके पति की हत्या करने के लिए अपने चार साथियों के साथ निकले नीरज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 01:56 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 01:56 AM (IST)
प्रेमिका के पति की हत्या की साजिश में पांच गिरफ्तार
प्रेमिका के पति की हत्या की साजिश में पांच गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : प्रेमिका की शादी से नाराज होकर उसके पति की हत्या करने के लिए अपने चार साथियों के साथ निकले नीरज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह अहियापुर के विजयी छपरा गांव का रहने वाला है। अन्य गिरफ्तार किए जाने वालों में अहियापुर थाना के रसूलपुर सालिम गांव का प्रभुरतन सहनी, विजयी छपरा गांव का रामदास कुमार, बोचहां थाना के नूनफर गांव का अर्जुन महतो व सरैया थाना के अमैठा गांव का विक्रम कुमार शामिल है। सभी की गिरफ्तारी अहियापुर थाना के मेडिकल ओवरब्रिज के निकट से हुई। उनके पास से देसी कट्टा, पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ है। यह जानकारी सोमवार को नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने अपने कार्यालय कक्ष में मीडिया को दी।

गांव की लड़की चल रहा था प्रेम-प्रसंग, अन्य से शादी से था नाराज : गांव की एक लड़की से नीरज का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की ने उससे शादी करने की बात अपने स्वजनों से बताई। उसके स्वजन ने इससे इन्कार कर दिया। स्वजन ने उसकी शादी कांटी के एक गांव में कर दी। इससे नीरज नाराज हो गया। अपनी प्रेमिका को पाने के लिए उसके पति की हत्या की साजिश रच दिया। उसकी हत्या के लिए कांटी जाने के लिए मेडिकल ओवरब्रिज के निकट साथियों के साथ जमा हुआ था। इसकी जानकारी सिटी एसपी नीरज कुमार को मिली। छापेमारी के लिए टीम गठित की गई। इसमें अहियापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, सअनि अनुज कुमार मेहता व थाना में प्रतिनियुक्त सशस्त्र बल शामिल थे।

चोरी के प्रयास में धराया

साहेबगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी बसारत में शभू साह के घर में चोरी का प्रयास करते ग्रामीणों ने एक कथित चोर को धर दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने कथित चोर को सौंप दिया। पूछताछ में उसकी पहचान पारू थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी अकलेश सहनी के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी